लखनऊ : डिजिटल लेनदेन में यूपी ने तोड़ा रिकार्ड, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से दिसंबर माह के बीच प्रदेश में कुल 1635.72 करोड़ का हुआ अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लेनदेन. छोटे भुगतान से लेकर रोजमर्रा के खर्चों तक में यूपीआई का उपयोग ज्यादा, भीम/यूपीआई बना सबसे लोकप्रिय माध्यम. वर्षवार आंकड़े बता रहे कि डिजिटल भुगतान बना अब आम लोगों की आदत का हिस्सा. आंकड़ों को देखें तो वर्ष दर वर्ष इसमें हो रही बढ़ोत्तरी, वर्ष 2018-19 में 161.69 करोड़, 2019-20 में 189.07 करोड़, 2020-21 में 391.02 करोड़, 2021-22 में 426.68 करोड़, 2022-23 में 1174.32 करोड़, 2023-24 में 893.98 करोड़, 2024-25 में 1380.91 करोड़ और 2025-26 में दिसंबर तक 1635.72 करोड़ का डिजिटल लेनदेन हुआ.