लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 02 दिन में 64 आईएएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव करते हुए अयोध्या और बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी को बदल दिए. 2016 बैच तक के अफसर बने जिलाधिकारी, जारी सूची में इनकी संख्या ज्यादा. चुनाव आओग द्वारा चलाये जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष अभियान SIR की समय सीमा खत्म होने के बाद हुए इन तबादलों में 10 जिलों में नए DM की तैनाती सहित कुल 25 जिलों के डीएम बदले गए हैं.