लखनऊ : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को समय समय पर मिल रही हवा, कितनी हकीकत कितना फ़साना? फ़िलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के एकदिनी लखनऊ दौरे ने फिर से मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों को तेज कर दिया है. खबरों के मुताबिक सोमवार को निजी कार्यक्रम में शरीक होने आये विनोद तावडे की प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल के साथ करीब 01 घंटे बंद कमरे में कुछ गोपनीय बातचीत हुई और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी फोन पर वार्ता कर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए.