लखनऊ : अलीगंज अग्निकांड की जांच में लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक पूर्व उपाध्यक्ष समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी गयी. वर्ष 2016 से 2026 तक संबंधित रहे अधिकारियों और अभियंताओं की भूमिका की भी जांच जारी. जिम्मेदार पूर्व वीसी के खिलाफ भी रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी. इसके आलावा अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 06 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, वीवी मिश्रा, अरुण सिंह, संजय पांडेय, शिरीश वर्मा और डीके सिंह को भी दोषी ठहराया जा चुका है. ये अधिकारी अलग-अलग समय पर एलडीए में अहम जिम्मेदारियों पर रहे हैं. लेकिन एलडीए की रिपोर्ट अभी तक नियुक्ति विभाग को नहीं मिली है. इन अफसरों पर कार्रवाई का अधिकार नियुक्ति विभाग को ही है.

Related Articles

Back to top button