लखनऊ : काली कमाई से 35 करोड़ अर्जित करने वाले मामले का दोषी सेवानिवृत्त संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को विजिलेंस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. विजिलेंस की यह कार्यवाई जांच में सहयोग न करने के चलते हुई. बताते चलें कि 07-08 जुलाई को ललित कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस के छापों में 35 करोड़ की काली कमाई के सबूत मिले थे. राजधानी के अलीगंज स्थित आवास से 1.62 करोड़ की नगदी, करीब 10 करोड़ रूपये के सोने चांदी के बिस्किट और लखनऊ व नोएडा समेत कई जिलों में 15 से अधिक संपत्तियों के कागज़ बरामद हुए थे.