Free songs
BREAKING

नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत अब हर परिवार को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

#मोदी कैबिनेट का फैसला, आर्थिक आधार पर चयनित करीब 10 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ. 
दिल्ली : मोदी कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ मिशन को जारी रखने पर सहमति दी है, यह योजना 31 मार्च 2020 तक चलेगी और केंद्र सरकार इसके लिए 85,217 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम यानी आयुष्मान भारत को भी केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. आयुष्मान भारत की इस योजना के ताहत अब हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई रोक नहीं है. इस योजना के तहत कौन से परिवार आएंगे, इसका फैसला आर्थिक आधार पर होगा. इस योजना के दायरे में आने वाले परिवारों को सरकारी और चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी. जो परिवार इस योजना के तहत आएंगे उन्हें इलाज की सुविधा देश भर में कहीं भी मिल सकेगी.

आम लोगों को 5 लाख रुपये की बीमा का फायदा तब मिलेगा जब बीमारी बड़ी या फिर गंभीर होने की स्थिति में वह हॉस्पिटल में भर्ती होगा, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों का फायदा छोटे और बड़े हर तरह के बीमार लोगों को तुरंत मिलेगा. अब तक देश में एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र के बीच काफी दूरी होती थी, लेकिन डेढ़ लाख नए स्वास्थ्य केंद्रों के आ जाने की सूरत में बीमार लोगों के लिए घर के करीब ही इलाज कराना सुलभ हो जाएगा. खासकर दूर-दराज और ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों के लिए. उनकी महंगे निजी हॉस्पिटल पर निर्भरता कम होगी.

afsarnama
Loading...
Scroll To Top