लखनऊ : पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन. 594 किमी लम्बे इस एक्सप्रेसवे के इसके उदघाटन के साथ ही जहाँ मेरठ से प्रयागराज का सफर महज 06 घंटे का होगा वहीँ एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर होगी 60 फीसदी. यह हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली व प्रतापगढ़ जिलों से होकर गुजरेगा.