दिल्ली : जारी मतगणना के रुझानों में बढ़त से खुश भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले आज बंगाल का अंधेरा छंट गया. दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने चुनाव रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं. उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को मतदान केंद्रों से नहीं हटने की अपील की.