दिल्ली : देश के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एचएम जोशी, (आईपीएस, एमपी -1948 बैच) वर्तमान में 92 वर्ष की उम्र के साथ देश के सबसे वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी हैं. राजस्थान में 5 मार्च 1926 को पैदा हुये श्री जोशी अभी भी बहुत सक्रिय है और शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट और मानसिक रूप से बेहद सतर्क हैं. उन्हें 1948 में भारत सरकार द्वारा आईपीएस में नियुक्त किया गया था. यह भारत की आजादी के बाद अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धी परीक्षा के माध्यम से भर्ती आईपीएस का पहला बैच था. एमपी कैडर में उनकी सेवा के अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर और पूर्ववर्ती उत्तराखंड के उच्च ऊंचाई क्षेत्रों में प्रतिनियुक्ति पर भी कार्य किया है.।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button