Free songs
BREAKING
लखनऊ : शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय के 02 भवनों को सोमवार को नगर निगम ने किया सील, 64 लाख रुपये का है टैक्स बकाया. DIOS दफ्तर पर 46.81 लाख रूपये और इसी परिसर में माध्मिक राज्य पुस्तकालय इकाई पर 17.68 लाख रूपये का है बकाया. नगर निगम ने UPSIDC व ट्रांसमिशन भवन भी किये गए सील, उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर करीब 1.24 करोड़ और ट्रांसमिशन भवन पर 22 और UPSIDC पर 52 लाख रूपये का है नगर निगम का बकाया.
लखनऊ : अमेरिका इरान युद्ध से उभरे खाड़ी संकट से खड़ा हुआ आयात-निर्यात का संकट, अमेरिकी टैरिफ से उबरते ही यूपी के 24 हजार करोड़ रूपये के निर्यात पर फिर से ग्रहण. आयात किये जाने वाली वस्तुओं कच्चातेल,एलपीजी,खजूर,पिस्ता,किशमिश,केशर, उर्वरक की हो सकती है कमी, और निर्यात होने वालों में बासमती चावल,लेदर और फुटवियर,मांस, पीतल और हैंडीक्राफ्ट,इत्र, कालीन आदि के निर्यात न होने से इंडस्ट्री को लगेगा धक्का और रोजी-रोटी के संकट से इनकार नहीं.
लखनऊ : भ्रष्टाचार पर योगी सरकार उठाने जा रही एक बड़ा कदम, अब राज्य कर्मियों को एक कैलेण्डर वर्ष में 06 माह के मूल वेतन से अधिक रकम शेयर बाजार या ने स्कीम में निवेश करने पर इसकी जानकारी सरकार को अनिवार्य रूप से सरकार को देनी होगी. इसके लिए कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 में होगा संशोधन, कैबिनेट बैठक में इसको मिल सकती है मंजूरी.
लखनऊ: 11 मार्च की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को कुल 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति. एलडीए के अफसरों के अनुसार आयोजन करवाने वाली संस्था को स्मारक समिति के माध्यम से कई विभागों से NOC लेकर जमा करना था लेकिन निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जिसके कारण अनुमति नहीं मिली थी। जानकारी के मुताबिक 3 दिन के कार्यक्रम के लिए आवेदन कर 4.50 लाख रुपए का शुल्क जमा किया गया था।
लखनऊ : खाड़ी संकट का दिखने लगा असर, सरकार ने एलपीजी बुकिंग 21 दिन से बढाकर 25 दिन किया, दावा जमाखोरी रोकने का है मकसद. नेशनल रेस्तरां एसोशियन ऑफ़ इंडिया ने सरकार के निर्देश का हवाला दे एलपीजी सप्लाई घटने की जताई आशंका. बंगलुरु होटल एसोशियन के मुताबिक बंगलुरु में बिना किसी पूर्व सूचना के एलपीजी सप्लाई की गयी बंद.
दिल्ली : NEEPCO के निदेशक तकनीकी, विनोद कुमार सिंह को 1 फरवरी, 2019 को आयोजित एक सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में उत्तर-पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NEEPCO) लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद के लिए चुना गया है. इस पद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था.
2019-02-03
Scroll To Top