पंचायती राज के निदेशक हुए अटल, जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और सरकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाना उनकी राय

अफसरनामा ब्यूरो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पंचायती राज विभाग के निदेशक पद पर मंगलवार को अनुभवी 2010 बैच के आईएएस अफसर अटल कुमार राय को तैनात कर दिया. वह अभी खाद्य व रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे. लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है.

आजमगढ़ के मूल निवासी अटल राय की शिक्षा इलाहबाद यूनवर्सिटी में हुई और वहीँ मुख्य विकास अधिकारी के पद पर सेवायें भी दिया. इसके आलावा वह वहीँ वर्ष 2013 के कुंभ मेले में एडीएम प्रशासन का पद भी संभाल चुके हैं. पीसीएस अधिकारी के तौर पर वह देहरादून, आगरा, बहराईच, प्रयागराज जैसे जिलों में अपनी सेवाए दे चुके हैं. 2010 में प्रमोट हुए और आईएएस बने. नोएडा में भी वह संयुक्त सचिव, वाणिज्यकर व मनोरंजन कर में विशेष सचिव तथा यूपीएससी के सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं. बनारस, गाजियाबाद में एडीएम सिटी भी रहे.

Related Articles

Back to top button