Free songs
BREAKING
दिल्ली : समुद्री तेल मार्ग होर्मुज के पास तैनात भारतीय नौसेना, कच्चा तेल लाने वाले भारतीय जहाज़ों को दिलाएंगे सुरक्षित रास्ता. इधर एलपीजी संकट को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि उत्पादन में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और ऑनलाइन सिलंदर बुकिंग भी 84 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी हुई है.
लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 में लाभार्थियों के खातों में पहुंची 01-01 लाख रूपये. सीएम योगी बोले कि पिछली सरकारों में पाले गए माफिया ने जमीनें कब्जाई, अब वहाँ बनेंगे गरीबों के मकान. इस योजना में लाभार्थी को मिलते हैं 2.50 लाख. 75 प्रतिशत निर्माण पूरा होते ही जारी होगी अगली किश्त.
दिल्ली : 05 राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को को हटाया. तमिलनाडु के 04 जिलों करूर,इरोड,नागपट्टीनम और विरिधुनगर के एसपी हटे नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति के आदेश. असम के 05 जिलों माजुली,दक्षिण सलमारा,सादिया, चिरांग और धेमाजी के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया.
दिल्ली : ईरान के नियंत्रण वाले समुद्री तेल मार्ग होर्मुज को खुलवाने को लेकर ट्रंप ने किया अपील, अकेले पड़े. सहयोगी नाटो देशों का रुख ठंडा. जापान ने किया मना, चीन ने हमले बंद करने की शर्त रखी. आस्ट्रेलिया ने भी किया ट्रंप की अपील खारिज, जर्मनी, स्पेन व इटली ने भी किया जंग से तौबा तो ग्रीस व दक्षिण कोरिया ने भी किया किनारा.
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गैस की किल्लत, पर जायके की आंच देशी संशाधनों से अभी ज़िंदा है. लखनऊ के नेतराम, मधुरिमा, रत्तिलाल, लक्ष्मी पूड़ी भंडार, वेज कार्नर और रायल कैफे जैसे प्रतिष्ठान भट्ठी, कोयले और लकड़ी जैसे पारम्परिक तरीके से आग जलाकर बचा रहे अपना पारम्परिक प्रतिष्ठान. मेस, इफ्तारी का खाना अब चूल्हे पर हुआ निर्भर.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम. प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे से प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यक्रम. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद.
2024-07-19
Scroll To Top