Free songs
BREAKING
प्रयागराजः SP कौशांबी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2024 में दर्ज FIR की विवेचना की प्रगति के साथ हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह आदेश शिवपाल यादव उर्फ सिप्पल की याचिका पर दिया, जिसमें याची के बेटे अजय उर्फ नाटू का शव 26 अगस्त 2024 को तालाब में मिला था। याची ने आशंका जताई कि बेटे को खुदकुशी के लिए प्रभु पासी, लक्ष्मण पासी, बेद्ये पासी, पप्पू बेहना व अंकुर खटिक ने उकसाया था। पुलिस ने लक्ष्मण पासी व पप्पू पासी को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोप पत्र दाखिल किया, लेकिन अन्य आरोपित अब तक पकड़ से बाहर हैं।
लखनऊ : मध्यांचल विद्युत् वितरण निगम की उपभोक्ताओं के लिए विशेष सुविधा, अब व्हाट्सएप नंबर 8010924203 पर मिलेगी बिजली सम्बन्धी हर जानकारी. जल्द ही यह सेवा जुड़ेगी टोल फ्री नंबर 1912 से जिससे शिकायतों का भी हो सकेगा शीघ्र निस्तारण.
दिल्ली : लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के लाये प्रस्ताव पर चर्चा, विपक्ष ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र खतरे में स्पीकर कर रहे पक्षपात. दूसरी तरफ सरकार का तर्क कि लोकतंत्र की नीव पर विपक्ष कर रहा हमला, स्पीकर बिरला निष्पक्ष.
अयोध्या : राम मंदिर के नव संवत्सर कार्यक्रम में 19 मार्च को राम मंदिर पहुंचेंगी राष्ट्रपति, अभेद्य रहेगी सुरक्षा. राष्ट्रति के हाथों राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की होगी स्थापना, राम मंदिर आन्दोलन से जुड़े कारसेवकों को किया जाएगा सम्मानित. मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे.
लखनऊ : योगी कैबिनेट के फैसले–प्रदेश की बची 12200 गाँवों तक पहुंचेंगी बसें, परमिट की नहीं होगी जरुरत. शहर में मिल सकेंगे सस्ते मकान, पीएम आवास योजना-2 शहरी के तहत बनेंगे ईडब्ल्युएस,एलआईजी और मिनी एलआईजी घर. ओला उबार आदि को करना होगा पंजीकरण, सिविल जज से पदोन्नति का कोटा घटा, उपभोक्ता संरक्षण परिषद् में सदस्य नामित होंगे विधायक, अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अब भिक्षुक गृहों में रह सकेंगे कुष्ठ रोगी. मेडिकल डिवाईस पार्क में निवेश के लिए मिलेगी सब्सिडी. उच्च शिक्षा के 02 लाख कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा. राज्य कर्मियों की आचरण नियमावली में संशोधन की मंजूरी, अब हर वर्ष देना होगा अचल संपत्ति का ब्यौरा. तीन माह में बिना विलम्ब शिल्क के विवाह पंजीकरण करा सकेंगे सिख. मेरठ में इंटिग्रेटेड मैनुफैक्चारिंग और लाजिस्टिक क्लस्टर बनेगा. संपत्ति के बाजार मूल्य के आधार पर लगेगा दानपत्र पर स्टाम्प शुल्क. ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ेंगे दो नए पुल, 460 करोड़ हुए स्वीकृत. खनन की नयी निविदाओं के लिए एमएसटीसी लिमिटेड का प्लेटफोर्म होगा इस्तेमाल. बिजली खरीदने के लिए सहकारी बैंक से ऋण ले सकेगा पवार कारपोरेशन, बड़ी इकाईयों में युवाओं के प्रशिक्षण खर्च का 75 फ़ीसदी देगी सरकार, बांदा और झाँसी में देरी प्लांट लगाने वाली कंपनी को मिलेगा सेंतेज चार्ज.
लखनऊ : युद्ध के चलते उभरे गैस संकट से उबरने के लिए देश भर में ईसीए लागू, घरेलु उपभोक्ताओं व वाहनों को होगी निर्बाध आपूर्ति. घरेलु गैस आवंटन में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को श्रेणियों में बांटा. कामर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में आ रही समस्याओं की जांच के लिए समिति गठित. एलपीजी उत्पादन 10 फ़ीसदी बढा, सभी रिफाईनारियाँ 100 फ़ीसदी क्षमता पर कर रही काम.
2026-03-11
Scroll To Top