उत्तर प्रदेश में सुगम व अधिक निवेश को बढ़ावा देने और उसको जमीन पर उतारने में जुटा इन्वेस्ट यूपी अब दूसरे राज्यों में भी अपने सेटलाईट आफिसों के लिए करेगा 50 से अधिक भर्तियाँ. 05 सेटलाईट दफ्तरों के लिए निकाली महाप्रबंधक और सहायक प्रबंधक की भर्ती. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नेई खोले जाने हैं यह दफ्तर, हर आफिस का अलग-अलग सेक्टरों पर होगा फोकस. जैसे मुंबई आफिस का फोकस वित्तीय सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक कंपनी का प्रदेश में निवेश लाने पर फोकस होगा, तो बंगलुरु दफतर का फोकस जीसीसी,एरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, ईवी और डीप टेक सेक्टर पर होगा. हैदराबाद आफिस का फार्मा, डेटा सेंटर, हेल्थटेक और आईटी उद्योग पर फोकस रहेगा. इसके अलावा नयी दिल्ली invest UP एवं एशिया-यूरोप संघ सुविधा कार्यालय के रूप में कार्य करेगा. हर दफ्तर में होगा 01 जनरल मैनेजर, 01 असिस्टेंट जनरल मैनेजर, 02 उद्यमी मित्र, 02 एग्जिक्यूटिव और 02 आफिस असिटेंट होंगे.