लखनऊ : समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में 100 प्रवक्ताओं को नियमविरुद्ध तरीके से प्रमोशन देकर प्रधानाचार्य बनाये जाने का मामला, जांच की आंच तत्कालीन प्रमुख सचिव, विशेष सचिव तक पहुंची. समज्काल्यान विभाग द्वारा संचालित 101 सर्वोदय विद्यालयों में 2024 में इनमें कार्यरत 100 प्रवक्ताओं को 4800 के ग्रेड पे से प्रमोट कर प्रधानाचार्य के 7600 ग्रेड पे के पद पर पदोन्नति दे दिया था. जबकि इसके पहले 24 नवम्बर 2023 को अपर मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फाईनल किया गया था कि प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य के मध्य उप प्रधानाचार्य का पद सृजित कर पदोन्नतियाँ की जायेंगी, यानी 4800 व 7600 ग्रेड पे के बीच दो ग्रेड पे 5400 और 6600 और भी होते लेकिन इनको दरकिनार कर पदोन्नति का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया.

फ़िलहाल उक्त प्रकरण में समाजकल्याण विभाग के उप निदेशक व योजना प्रभारी जे राम के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके अलावा शासन ने तत्कालीन प्रमुख सचिव और विशेष सचिव की भूमिका पर सवाल पर उठाते हुए नियुक्ति विभाग को पत्र भेज दिया है. मामले में उच्च स्तर से कार्यवाई तय मानी जा रही है.

Related Articles

Back to top button