रायबरेली : यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी के सांसद केएल शर्मा के बीच शुरू जुबानी जंग, सांसद राहुल गाँधी द्वारा रेलवे के डीआरएम को लिखे पत्र पर यूपी सरकार के मंत्री की आपत्ति पर अमेठी से कांग्रेस के सांसद केएल शर्मा ने कहा कि पहले होमवर्क किया करें. दरअसल रेलवे से सम्बंधित समस्याओं को लेकर राहुल गाँधी ने डीआरएम को पत्र लिखा था जिसपर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सीधे डीआरएम को पत्र नहीं लिख सकते, उन्हें सदन में मसला उठाना चाहिए था या फिर विभाग के मंत्री को लिखना चाहिये था. इसके जवाब में सांसद केएल शर्मा ने जवाब दिया कि डीआरएम ने रेलवे सम्बंधित समस्याओं के लिए सभी एमपी को पत्र लिखा है. इसी क्रम में सांसद राहुल ने भी रेलवे रेलवे की समस्या को लेकर डीआरएम को पत्र भेजा है.