लखनऊ : सोमवार को हुई सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्ताव हुए मंजूर, नई तबादला नीति, सोलर प्लांट स्थापित किया जाना और सीएम फेलोशिप होगी शुरू, जैसे हुए अहम् फैसले. रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल, अब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 5 से 31 मई तक किए जाएंगे. दो फिल्में ‘शतक-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’व ‘गोदान’टैक्स फ्री घोषित. फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी. किसानों को मिलेगा टावर और विद्युत लाइन का मुआवजा. यूपी के स्वाद की होगी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग, 75 जिलों के पारंपरिक पकवानों को मिलेगा वैश्विक बाजार. ब्रांडिंग से लेकर बाजार तक पूरी चेन पर काम.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button