MainSlideअफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाईमुख्य समाचार

श्रीदेवी की मौत की वजह को लेकर फिलहाल चर्चाएँ गर्म

अफसरनामा ब्यूरो
दिल्ली : मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की मौत पर जहां सब स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला छाया हुआ है वहीँ उनकी मौत को लेकर भी तमाम सवाल खड़े किये जा रहे हैं. दुबई में एक शादी में शिरकत करने पहुंचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की वजह उनकी अपनी उम्र को छुपाने के नाम पर ली जा रही दवाओं को भी बताया जा रहा है. अचानक दिल का दौरा भी मौत की वजह बताई जा रही है.

इसके अलावा जो खबर चल रही है उसमें श्रीदेवी की मौत की वजह भीषण कार्डियक अरेस्ट से मौत को बताया जा रहा है. कार्डियक अरेस्ट की इस घटना को उम्र छुपाने की उन दवाइयों को जिम्मेदार माना जा रहा है जिसका सेवन श्रीदेवी लम्बे समय से करती रही है. एक अखबार के मुताबिक़ श्रीदेवी वजन कंट्रोल करने के लिए दवाइयां ले रही थीं. इस बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. कुछ लोगों का मानना है कि श्रीदेवी को अपनी नैसर्गिक खूबसूरती पर कभी यकीन न करना उनके लिए नुकसानदेह साबित हुआ. बताया जाता है कि उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई थी, वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं. खूबसूरत दिखने का उनपर काफी प्रेशर था. वो फिल्मों में कमबैक की तैयारियों में व्यस्त थीं. बताया जाता है कि कई सारी प्लास्टिक सर्जरी के कारण वो अपनी उम्र से काफी कम की दिखती थीं. सोशल मीडिया यूजर्स मानते हैं कि खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना. इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया. फिलहाल श्रीदेवी के मौत की इस खबर से उनके फैंस सदमे में हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ सकती है.

जानिये उस रात क्या हुआ था जब श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांसे ली थी.

भांजे की शादी के बाद पूरा परिवार मुंबई आने की तैयारी में था और परिवार के लोग श्रीदेवी का डिनर पर इन्तजार कर रहे थे. दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार डिनर पर जाने से पहले श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गयीं और उनको निकलने में देरी हुई तो उनके पति बोनी कपूर उनको देखने बाथरूम में गए जहां श्रीदेवी बाथरूम में बेसुध बाथटब में पड़ी हुई थीं. डिनर के लिए तैयार होने के पहले बोनी कपूर और श्रीदेवी में करीब 15 मिनट बात भी हुई थी. बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. करीब रात 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. लेकिन पुलिस और डाक्टर के मौके पर पहुंचने के पहले ही वो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं. जानकारी के आनुसार फिलहाल श्रीदेवी की डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी हो गई है और आज दोपहर दो बजे तक उनका शव मुंबई पहुंच सकता है.

Related Articles

Back to top button