MainSlideमुख्य समाचारसत्ता के गलियारों से

श्रीदेवी के ड्रिंक लेने की बात पर अमरसिंह का बयान, श्रीदेवी हार्ड ड्रिंक नहीं करती थीं

अफसरनामा ब्यूरो
दिल्ली : मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर विभिन्न तरह के दावे किये जा रहे थे. दुबई की गल्फ न्यूज़ के अनुसार जिस वक्त श्रीदेवी के साथ ये हादसा हुआ उस वक्त वो शराब के नशे में थीं. नशे में होने की वजह से उनको चक्कर आया और वो बैंलेंस खोकर बाथटब में गिर पड़ीं. श्रीदेवी मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुयी और उनके शारीर में एल्कोहल की मात्रा भी पायी गयी.

श्रीदेवी के नशे के दावों पर राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी हार्ड ड्रिंक नहीं करती थीं कभी कभी वाइन का सेवन किया करती थीं. बताते चलें कि दुबई पुलिस अब श्रीदेवी की मौत किन परिस्थियों में हुई इसका उत्तर तलाशने में लगी है और इस सम्बन्ध में पुलिस उनके अंतिम क्षणों में साथ रहने वाले उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ भी कर सकती है. दुबई पुलिस द्वारा श्रीदेवी की कॉल डीटेल्स की भी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button