Sunday, April 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
March 27, 2018
1
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार- I को भारत सरकार में महानिदेशक अथवा महानिदेशक के समकक्ष स्तर के पदों के लिए इम्पैनल किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 27, 2018
0
लखनऊ : मंत्रियों विधायकों और VVIP की बिजली काटने की गाज मध्यांचल के एमडी एके सिंह पर गिरी, एमडी के पद से हटाए गए, एचसी झा को मध्यांचल एमडी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
Rajesh Tiwari
March 27, 2018
0
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 के बैच के आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल 2020 तक बढ़ाया गया. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अखिल कुमार का जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय में संयुक्त सचिव अखिल कुमार का कार्यकाल 31 मार्च, 2020 तक बढ़ा दिया गया है.
Rajesh Tiwari
March 27, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हितेश चंद्र अवस्थी को भारत सरकार में महानिदेशक अथवा इसके समकक्ष स्तर के पदों के लिए चुना गया है.
Rajesh Tiwari
March 27, 2018
1
दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र कैडर के 1976 बैच और मध्य प्रदेश कैडर के 1969 बैच के दो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों बिश्नु चरण खतुआ और ए.के. भाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. निजी कमोडिटी एक्सचेंज को प्राप्त करने के आरोप में निर्धारित मानदंडों को पूरा न करने के बावजूद राष्ट्रीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज स्थिति दोनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने एफएमसी के अध्यक्ष के रूप में सेवा की. आईआरएस के एक राजीव कुमार अग्रवाल और आईईएस के केवल राम भी इससे जुड़े हैं.
Rajesh Tiwari
March 26, 2018
0
दिल्ली : देश के आठ राज्यों में से 1985 बैच का कोई भी आईपीएस अधिकारी भारत सरकार में डीजी अथवा समकक्ष पदों के रूप में इम्पैनल्ड नहीं हुआ है. इन आठ राज्यों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु और हरियाणा का नाम शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
March 26, 2018
0
दिल्ली : सीआईएसएफ के महानिदेशक की लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्ति इस सप्ताह के दौरान होने की संभावना है. 1983 से 1985 बैच के आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों के नाम डीजी, सीआईएसएफ के पद के लिए चर्चा में हैं.
Rajesh Tiwari
March 25, 2018
0
दिल्ली : एसएजी / आईआरपीएस अधिकारी राजीव सिंह को आरडीएसओ, लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है. श्री सिंह वर्तमान में उत्तर पश्चिमी रेलवे में तैनात हैं.
Rajesh Tiwari
March 25, 2018
0
दिल्ली : नोटबंदी के दौरान देश के उत्तर-पूर्व में आयकर विभाग ने लगभग 10,000 लोगों को अपने बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी जमा करने के कारण नोटिस जारी किया है.
Rajesh Tiwari
March 25, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 अप्रैल से 4 मई 2018 तक एलबीएसएनएएए, मसूरी में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) के तृतीय चरण में भाग लेने के लिए विभिन्न बैचों के 6 आईएएस अधिकारियों को नामित किया गया है. सरकार द्वारा नामित किये गए अफसरों में 2005 बैच के शमीम अहमद खान, कुमार रविकांत सिंह और डॉ पूजा पांडे 2008 बैच, अदिति सिंह, अनुज कुमार झा और एस राजलिंगम 2009 बैच का नाम शामिल है. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मध्य कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) के तृतीय चरण के लिए एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों को रिलीव करने में असमर्थता व्यक्त की है. राज्य सरकार ने डीओपीटी को लिखे एक पत्र में कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को रिलीव करना फिलहाल संभव नहीं है. इस तरह यूपी के 40 आईएएस अधिकारी एमसीटीपी में शामिल नहीं हुए हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for