Friday, May 8 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
0
दिल्ली : मध्य प्रदेश कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 98 अफसरों की है कमी, यहाँ कुल कैडर संख्या 439 की है.
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
0
दिल्ली : 2000 बैच के आईआरटीएस अधिकारी वीना कुमार वर्मा को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में ज्वाइन न करने के चलते उन्हें पांच साल के लिए सभी प्रकार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बहिष्कृत किया गया है.
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
0
दिल्ली : पूर्व कबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम का निधन.
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
0
मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे जूनियर ट्रम्प ने कहा है कि पिता का राष्ट्रपति बनने से पैतृक रिएल स्टेट के बिजनेस को हो रहा नुकसान.
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
1
मुंबई : मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से आज पहुंचेगा मुंबई.
Rajesh Tiwari
February 26, 2018
0
कर्नाटक : कर्नाटक के मुलावाड में राहुल गांधी ने प्रधानमन्त्री मोदी पर कसा तंज, कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कहने वाले चौकीदार के मंत्री खुद भ्रष्टाचार में जा चुके जेल, राहुल ने कहा कि एक तरफ उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री (बी एस येदियुरप्पा) और भाजपा सरकार के चार अन्य पूर्व मंत्री जेल गए थे और मोदी इन लोगों के बीच बैठकर भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं.
Rajesh Tiwari
February 25, 2018
0
दिल्ली: लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरीं मीसा भारती के दिल्ली के बिजवासन इलाके में स्थित 12 बीघे के फ़ार्म हाउस को ईडी ने जब्त कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट के आदेश पर इसको जब्त किया है.
Rajesh Tiwari
February 25, 2018
1
बाड़मेर : मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद अब इसी बैंक की बाड़मेर शाखा में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में फर्जीवाड़े के चलते सीबीआई ने केस दर्ज किया है. सीबीआई के मुताबिक राजस्थान में पीएनबी की बाड़मेर शाखा में एक सीनियर ब्रांच मैनेजर ने सितंबर 2016 और मार्च 2017 के बीच ‘बेईमानी और धोखाधड़ी’ से 26 मुद्रा लोन’ बांटे. कहा गया है कि इसके कारण बैंक को करीब 62 लाख रुपये का नुकसान हुआ. अब इन 26 में से पांच लोन एनपीए हो गए हैं. सीबीआई ने इस मामले में पीएनबी बाड़मेर शहर के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर इंदर चन्द्र चंदावत के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने लोन जारी करने से पहले आवेदकों की जांच नहीं की, फिजिकल वेरीफिकेशन नहीं किया और लोन देने के बाद आवेदकों के संपत्ति अर्जित करने की भी जांच नहीं की.
Rajesh Tiwari
February 24, 2018
0
दिल्ली : पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में धोखाधड़ी के मामले के बाद अब इस लिस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नाम भी हुआ शामिल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिल्ली के कारोबारी अमित सिंगला के खिलाफ उनकी कंपनी ‘आशीर्वाद चेन’ ने बैंक से 9.5 करोड़ का लोन लिया था और अब चुका नहीं रहे हैं की शिकायत दर्ज कराई. बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज की है.
Rajesh Tiwari
February 24, 2018
0
मुंबई : पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की प्रवर्तन निदेशालय ने मोदी समूह की और 523 करोड़ की संपत्तियां जब्त की, ईडी ने कहा है कि यदि तीसरे सम्मन पर नीरव मोदी हाजिर नहीं होते हैं तो उनको भगोड़ा घोषित करने की कार्यवाही की जायेगी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for