Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
लखनऊ : पावर कॉरपोरेशन को पीपीपी मॉडल पर चलाने का फैसला अब विद्युत नियामक आयोग में. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने लगाया आरोप कि पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए कोई स्पष्टता नहीं दी. इसलिए उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका.
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
लखनऊ : गैंगस्टर अनुराग दुबे की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान यूपी पुलिस को सुप्रीम नसीहत, सुप्रीम कोर्ट का तंज यूपी पुलिस पॉवर एंजॉय कर रही जबकि उसे संवेदनशील होने की जरूरत है. कोर्ट ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपने डीजीपी को बता दें कि हम ऐसा कठोर आदेश दे देंगे कि सारी जिंदगी याद रहेगा.
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
लखनऊ : गुरुवार को प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में लाइव शपथ ग्रहण देखा व खुशी मनाया और मिठाई बांटा. बताते चलें कि वायनाड से सांसद चुनिं गयीं प्रियंका गाँधी के शपथ ग्रहण के साथ ही उनके राजनीतिक जीवन का आगाज हो गया. प्रियंका गाँधी अभी तक चुनाव प्रचार तक ही खुद को सीमित कर रखा था.
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
सुल्तानपुर : कांग्रेस राहुल गाँधी द्वारा 24 अक्तूबर 2013 को इंदौर की अपनी चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवकों पर किये गये टिप्पणी के मामले में दायर मानहानि केस में गुरुवार को परिवादी अनवर ने गवाही के लिए मौका मांगा. राहुल गांधी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं जिससे परिवादी की भावनाएं आहत हुई थीं और उसने परिवाद दायर किया था.
Rajesh Tiwari
November 15, 2024
0
अयोध्या : अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा के साथ चल रहा कार्तिक पूर्णिमा मेला. अब कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को, अयोध्या के सरयू घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह से होगा स्नान. यूपी में इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित. मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट और प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की लम्बी कतारें. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने किये सुरक्षा प्रबंध पुख्ता.
Rajesh Tiwari
November 14, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा केंद्रों को नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव. प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने सभी आयोगों और बोर्ड अध्यक्षों को शासनादेश भेजकर दी जानकारी. सरकार ने शहर में ही परीक्षा केंद्र बनाने की अनिवार्यता की खत्म. अब रेलवे स्टेशन से दस किमी दूर भी होंगे परीक्षा केंद्र. किंतु यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र मुख्य मार्ग पर स्थित संस्थाओं में ही बनाए जाएं.
Rajesh Tiwari
November 14, 2024
0
प्रयागराज : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने की घोषणा के बाद अब आरओ-एआरओ परीक्षा में फंसा पेंच. छात्रों का प्रदर्शन जारी वह नहीं हटने को तैयार. छात्र धरना खत्म करने के लिए पीसीएस की ही तरह आरओ-एआरओ परीक्षा भी वन डे वन शिफ्ट में कराने का लिखित आश्वासन मांग रहे. छात्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर आयोग प्रतियोगी छात्रों को गुमराह करने का काम कर रहा है. जबकि दोनों परीक्षाओं को एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था.
Rajesh Tiwari
November 14, 2024
0
अयोध्या : अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने अपने कर्मचारियों पर लागू किया ड्रेस कोड. भगवा ड्रेस में नजर आएंगे राममंदिर के व्हील चेयर चालक. प्राइवेट व्हील चेयर चालकों को अब रामजन्म भूमि पथ पर नहीं मिलेगा प्रवेश.
Rajesh Tiwari
November 14, 2024
0
मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को पाकिस्तान से मिली धमकी. पक्षकार आशुतोष पांडेय के अनुसार मैसेज करने वाला गालियों के अलावा बार-बार उन्हें और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था. फ़िलहाल एसटीएफ और एटीएस को प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए गये हैं.
Rajesh Tiwari
November 14, 2024
1
आगरा : आगरा के सिकंदर में दो अवैध फैक्टरियों बन रही नकली दवा मामले की जांच पूरी. जांच में 4.5 करोड़ की 434 प्रकार की नकली दवाएं बरामद हुईं. 60 घंटे तक की कार्रवाई में कुल 49 दवाओं के लिए नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए इए गये हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for