Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
August 7, 2024
1
कानपूर : कानपुर के सिविल लाइंस में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल में बंद अवनीश दीक्षित और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने 09 दिन में 09 मुकदमे दर्ज किये, 04 मुकदमे और दर्ज करने की तैयारी. मिली जानकारी के मुताबिक चर्चित विकास दुबे के बाद अवनीश दीक्षित का गैंग दूसरे नंबर पर, विकास दुबे के गैंग में कुल 56 सदस्य तो अभी तक पुलिस की जांच में चिन्हित हुए अवनीश के 36 से ज्यादा गुर्गे.
Rajesh Tiwari
August 7, 2024
0
मथुरा : मथुरा के फराह थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की बड़ी कार्यवाई, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में हुआ ढेर. दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मामलों में आरोपी शूटर पंकज पर था 01 लाख का इनाम. बुधवार तडके हुई इस मुठभेड़ में पंकज यादव का साथी भागने में रहा सफल. पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ का निवासी था. उसपर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में चल रहे आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का भी आरोप था. इसके अलाव वह मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी के लिए शार्प शूटर का काम करता था. फ़िलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Rajesh Tiwari
August 7, 2024
0
लखनऊ : अयोध्या के सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का जानकारी के मुताबिक मंगलवार को केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने कराया गर्भपात. डीएनए जांच के लिए भ्रूण सैंपल भी दिया गया. अब डीएनए रिपोर्ट से होगी दोषियों की पहचान. बताते चलें कि सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के अनुसार 24 सप्ताह तक के समय में गर्भपात संभव. गर्भपात के बाद पीडिता की हालत सामान्य, जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद. बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत शैक्षणिक अभिलेखों के अनुसार पीडिता की उम्र करीब साढ़े चौदह साल.
Rajesh Tiwari
August 7, 2024
1
दिल्ली : घोटाले के आरप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर चिट्ठी लिखा LG को चिट्ठी, बताया उनकी अनुपस्थिति में मंत्री आतिशी फहराएंगी तिरंगा.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद से योगी सरकार ने पांचवें SDM अरुण कुमार,श्रावस्ती को सस्पेंड किया. PCS अरुण कुमार पर आरोप है कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की रिपोर्ट को मनमाने ढंग से भेजना और एक ही प्रकरण में दो प्रकार की रिपोर्ट लगाना. दोनों रिपोर्टों का एक दूसरे से विरोधाभाषी होना बताया जा रहा है.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
2
लखनऊ: एससीआर के लिए जारी हुई अधिसूचना, लखनऊ के आसपास राज्य राजधानी क्षेत्र की घोषणा. आसपास के 6 जिलों के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी, कुल 27860 क्षेत्रफल वर्ग मीटर का एरिया किया जाएगा एक्वायर.प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे और मुख्य सचिव, विभागीय अपर मुख्य सचिव, विभागीय सचिव,कई महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव, सचिव पदेन सदस्य होंगे.सभी 6 जिलों के डीएम,विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी सदस्य,मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन भी पदेन सदस्य, भारत सरकार द्वारा नामित और रक्षा मंत्रालय द्वारा नामित अधिकारी भी सदस्य होंगे. एससीआर प्राधिकरण के सचिव का पदभार मंडलायुक्त लखनऊ होंगे.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम. प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे से प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यक्रम. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली के लिए फिर से होगा आंदोलन. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पुरानी पेंशन और पदोन्नति को लेकर करेगा आंदोलन. परिषद ने 15 दिन में समस्या के निस्तारण की मांग की है.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा निर्णय. हमने तय किया है कि प्रदेश के किसी भी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली राशि में 50 प्रतिशत पत्नी को और 50 प्रतिशत माता-पिता को दी जाएगी.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ : CM YOGI को 5 दिन में बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अनिरुद्ध पांडेय प्रयागराज से गिरफ्तार. अनिरुद्ध X के BIO में खुद को भाजपा (BJYM) मंडल अध्यक्ष भी बताता है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for