Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ : लखनऊ में 30 साल से रह रहा बिना वीजा केन्या का युवक. वाराणसी से साल 2002 से जा चुका है जेल, चल रही है जांच. बिना वीजा लखनऊ में रह रहा युवक इंदिरा नगर से हुआ गिरफ्तार. युवक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज की गई एफआइआर. रिपोर्ट दर्ज कर विदेश मंत्रालय को दी गई केस से जुड़ी जानकारी. मॉरीश ओकिय को बिना पासपोर्ट के लखनऊ से किया गया अरेस्ट. लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 से हुई विदेशी युवक की गिरफ्तारी.
Rajesh Tiwari
July 19, 2024
0
लखनऊ: सपा के सभी 37 सांसदों का आज मुंबई में स्वागत समारोह. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा. इंद्रजीत सरोज विधानसभा चुनाव के प्रबंधन में लगाए गए हैं. अबू आजमी प्रदेश अध्यक्ष, मुस्लिम-दलित समीकरण पर नजर. गठबंधन के तहत महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में लड़ने की तैयारी. आज सबसे पहले बाबा साहेब को नमन करने चैत्यभूमि जाएंगे. छत्रपति शिवाजी को नमन करेंगे, सिद्धिविनायक मंदिर भी जाएंगे सांसद.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के नए महासचिव आईएएस पंकज कुमार बनाए गए.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
गोंडा: गोंडा के पास ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. AC कोच का बुरा हाल है.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
दिल्ली: सात बार के MLA को गोरखपुर में ही जान का खतरा, सीएम को बताया फिर भी एक्शन नहीं. दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और सात बार के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने जताया जान का खतरा. एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से कहा कि एक करोड रुपए इकट्ठा किए गए हैं मुझे मारने के लिए. आरोप लगाया कि सीएम को बता चुका हूं लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. पुलिस अपराधियों से मिली हुई है. उन्होंने बताया कि अब मैंने इसके लिए गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी चिट्ठी लिखी है.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
1
लखनऊ: केशव मौर्या को अखिलेश यादव का मॉनसून ऑफर, “अगर आपको अपना मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा करना है तो 100 विधायक तोड़ कर लाओ, सरकार बनाओ. बिहार की तर्ज़ पर समाजवादी पार्टी समर्थन कर देगी”.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में कार्रवाई. CBI ने पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को पकड़ा. हिरासत में लेकर डॉक्टर्स से पूछताछ जारी. तीनों डॉक्टर्स के रूम भी CBI ने सील किए.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
हापुड़ : हापुड़ में रामा अस्पताल कांड मामला, अस्पताल पर छापा मारना पुलिस पर पड़ा भारी. एसपी, एएसपी के बाद हटाए गए पिलखुवा कोतवाल. कोतवाल को हापुड़ से बागपत भेजा गया. सीओ स्तुति सिंह पर लटकी कार्रवाई की तलवार. अस्पताल के सिस्टम के आगे बेबस दिखी पुलिस. मरीज की शिकायत पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता. अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को निकाला था बाहर. पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अस्पताल से निकाला था बाहर. मामले में अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं. कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में झिझक रही पुलिस. अस्पताल संचालक के रसूख के आगे पुलिस बेबस.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
रायबरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का CHC बछरावां में शिकायतों के बाद छापा. डॉक्टरों और स्टाफ की हाजिरी रजिस्टर देख रहे डिप्टी CM. दवाओं का स्टॉक चेक कर रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक. बिना किसी को बताए CHC बछरावां पहुंच गए ब्रजेश पाठक. DM-SP, CMO किसी को नहीं पता, सुबह-सुबह पाठक पहुंचे. डॉक्टरों को सामने खड़ा करके, हाजिरी ले रहे ब्रजेश पाठक. ध्यान रहे शुरुआत में भी बृजेश पाठक ऐसे ही सक्रिय रहे लेकिन बाद में सब ठंडे बस्ते में चला गया. अब एकबार फिर से अपने अंदाज में सक्रिय हैं इसबार क्या होगा यह भविष्य बतायेगा.
Rajesh Tiwari
July 18, 2024
0
दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन कोविड पाजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है. उन्हें वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें बुस्टर भी दिया गया है. भारत में अभी कुछ दिन पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया था.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for