Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
October 1, 2024
0
लखनऊ: यूपी के वित्त विभाग से बड़ी खबर..सूबे के खजाने के मुखिया पद पर स्थायी तैनाती लम्बित. तो लेखाकारों की पोस्टिंग की फाइल भी शासन में दबी. कारणों की तलाश जारी.
Rajesh Tiwari
August 20, 2024
0
लखनऊ: यूपी में 2022 बैच के आईएएस अधिकारियों को मिली तैनाती. IAS उत्कर्ष द्विवेदी 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट सोनभद्र बनाये गये, IAS अभिनव जे जैन 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट मथुरा बनाये गये, IAS सुनील कुमार धनवंता 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट आजमगढ़ बनाये गये, IAS उत्सव आनंद 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाये गये, IAS रामेश्वर सुधाकर सबबनवाद 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ीपुर बनाये गये, IAS प्रफुल्ल कुमार शर्मा 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट रायबरेली बनाये गये, IAS मनमोहन मीना 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट मुरादाबाद बनाये गये, IAS आलोक प्रसाद 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट बहराइच बनाये गये, IAS कुमार सौरभ 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट जौनपुर बनाये गये, IAS नेहा ब्याडवाल 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट जालौन बनाई गयी, IAS पूजा साहू 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट चित्रकूट बनाई गयी, IAS दीक्षा जोशी 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट हरदोई बनाई गयी, IAS गामिनी सिंघला 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट सुल्तानपुर बनाई गयी, IAS श्रुति शर्मा 2022 ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट देवरिया बनाई गयी.
Rajesh Tiwari
August 13, 2024
1
लखनऊ : IAS कुमार प्रशांत निदेशक समाज कल्याण की कड़ी कार्यवाही, कार्यों में लापरवाही के चलते सुल्तानपुर के ADO समाज कल्याण को निदेशक ने किया निलंबित.
Rajesh Tiwari
August 13, 2024
0
लखनऊ : उत्कृष्ट कार्यों के लिए 7 जिलाधिकारी सम्मानित होंगे.राजस्व परिषद 7 जिलों के डीएम को सम्मानित केरेगा.आगरा DM भानु चंद्र गोस्वामी सम्मानित किए जाएंगेे.मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन सम्मानित की जगाएंगी. उन्नाव DM गौरांग राठी को सम्मानित किया जगाएगा. सहारनपुर DM मनीष बंसल भी सम्मानित किए जाएंगेे. रामपुर डीएम जोगेंद्र सिंह, सुल्तानपुर की DM ज्योत्सना, जालौन डीएम राजेश कुमार पांडे को मिलेगा प्रशस्ति पत्र. घरौनी बनाने का काम दिसंबर तक शत प्रतिशत होगा पूरा. फ़िलहाल लगभग सभी जिलों में ई खतौनी का काम पूरा हो चुका है.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
0
सीतापुर : केपी सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट के नर्सिंग पेपरलीक कांड में टीसीएस के 03 अधिकारी सहित मददगार केंद्र प्रभारी पुलिस की गिरफ्त में. टीसीएस के अफसरों ने सर्वर से छेड़छाड़ कर कराया था पेपरलीक. पुलिस द्वारा इनपर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 सहित अन्य नियमसंगत धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
0
बरेली : जानकारी के मुताबिक यूपी के बरेली जिले में एक साल के अन्दर 11 महिलाओं की हत्या करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस जल्द करेगी खुलासा. बेली के मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक साल के अन्दर एक ही तरीके (साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर) से हुई थी हत्या. इनमें 03 अन्य महिलाओं की हत्या के आलावा गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की हुई थी हत्या.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
0
लखनऊ : काकोरी ट्रेन काण्ड की 100वीं वर्षगाँठ पर रेलवे के सहयोग से चलेगी “काकोरी शौर्यगाथा एक्सप्रेस”. काकोरी शौर्यगाथा पर आधारित सचल प्रदर्शनी वाली इस ट्रेन में कुल 12 डिब्बे होंगे. इस ट्रेन को प्रदेश के जिलों में 02 दिन रोककर स्कूली बच्चों, युवाओं आदि अन्य को काकोरी ट्रेन घटना से अवगत कराया जाएगा.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
1
लखनऊ : बलरामपुर जिले के उतरौला विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी से ED की 9 घंटे की पूछताछ. जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक ED के सवालों का नहीं दे सके समुचित जवाब. पूर्व सपा विधायक व उनके परिवारजनों के साथ ही उनके करीबियों पर पिछले माह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस, अब उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से ED ने पूछताछ के बाद पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को पूछताछ के लिए किया है तलब.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
1
लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे आईपीएस राम नयन सिंह बने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी. पीपीएस से आईपीएस बनने के बाद राम नयन सिंह की कुछ दिन पहले हुई थी यूपी वापसी. इसके आलावा केशव कुमार केशव कुमार को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. वहीँ इए गये चार आईपीएस के तबादलों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस महेंद्र पाल सिंह डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम और आईपीएस शिवाजी को तकनीकी सेवा शाखा में जिम्मेदारी दी गयी.
Rajesh Tiwari
August 9, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धरना-प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ दिखाई सख्ती. बोले शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए अफवाहबाजों के खिलाफ अधिकारी सख्त कदम उठायें.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for