Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का योगी सरकार पर गंभीर आरोप,महाकुंभ में मरने वाले लोगों के घर चोरी छिपे पुलिस से भेजे जा रहे रुपये. अजय राय ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर महाकुंभ में मरने वाले लोगों के प्रति सरकार के रवैये और उसकी मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि महाकुंभ में मरने वाले लोगों के घर चोरी छिपे पुलिस से रुपये भेजे जा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
0
अयोध्या : अयोध्या में भगवान् राम के मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की मई में होगी स्थापना. समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक़ मई माह के शुरुआत में शुभ मुहूर्त में राम दरबार स्थापित होगा. जिसके दर्शन के लिए पास की भी व्यवस्था होगी. उन्होंने बताया कि एक घंटे में 50 लोगों को राम दरबार में दर्शन का पास जारी किया जाएगा. लगभग 800 लोग राम दरबार का प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे.
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
0
लखनऊ : जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी के निर्देश और अपर नगर मजिस्ट्रेट व एआरटीओ (प्रशासन) की कोशिशों के चलते राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ दफ्तर के 30 दलालों पर कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर थाने में सोमवार को तहरीर दी गई. इनकी पहचान आरटीओ दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुई. दफ्तर में बार-बार आने वाले संदिग्धों को चिह्नित कर तस्वीरें डीएम को भेजी गईं. और उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई हुई. फ़िलहाल अगर कोई दलाल या अन्य कोई व्यक्ति किसी को गुमराह करता है तो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ के कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते या फिर मोबाइल नम्बर 8005441031 पर संपर्क भी कर सकते हैं. इसके आलावा आरटीओ व आसपास के परिसर में दलालों से बचाव के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं.
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
0
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती अपने पुराने फार्मूले पर सक्रिय. ब्राह्मण, दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर फोकस. मंगलवार को मायावती ने ओबीसी समाज के साथ की विशेष बैठक. बैठक में ओबीसी समाज के हितों पर हुई चर्चा.
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
1
लखनऊ : हमीरपुर जिला उद्योग केंद्र में तैनात डिप्टी कमिश्नर की बीबी ने किया हाईवे पर तांडव, ट्रैक्टर चालक को पीटा. विवाद के बाद दोनों पक्षों में कोतवाली में समझौता. बताते चलें कि रवि वर्मा, जिला उद्योग केन्द्र में डिप्टी कमिश्नर, हमीरपुर की पत्नी अपने पिता के साथ कार से कानपुर जा रही थी तो ट्रैक्टर चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो जाने से भड़की डिप्टी कमिश्नर की बीबी ने ट्रैक्टर चालक का पीछा कर रोका और फिर उसे सीट से नीचे सड़क पर गिरा दिया. चालक का कालर पकड़कर उसके मुंह में कई थप्पड़ भी मारे.
Rajesh Tiwari
March 25, 2025
1
आगरा : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार आगरा में बीजेपी विधायक डॉ जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री रामबाबू हरित में हाथापाई हुई. लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की शवयात्रा में साइड देने को लेकर हुई भिड़ंत के वायरल वीडियो से लोगों में चर्चा.
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
लखनऊ : उतर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता हुआ साफ़, समकक्ष शब्द हटाया गया, अब स्नातक के साथ बीएड होगा मान्य. योगी कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन द्वारा यूपी अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 में संशोधन को दी मंजूरी.
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
लखनऊ : महाकुम्भनगर, प्रयागराज में वीवीआईपी आगमन को लेकर एलर्ट योगी सरकार, मूवमेंट को देखते हुए महाकुंभ भेजे गए 1542 मुख्य आरक्षी. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री आदि के आने की चर्चा.
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते 02 दिनों से जारी गर्म मौसम बुधवार से सर्द होगा. मौसम विभाग द्वारा बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. पुरवा हवा से पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 20 जिलों में बारिश तो 40 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है.
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के होमगार्डों के लिए योगी सरकार की सौगात, सरकार अब मुख्यालय में तैनात कर्मियों को भी आवास देगी. विभागीय मुख्यालय पर बनने वाले आवासीय टाइप-ए के भवनों में दो कमरे और टाइप-बी के भवनों में तीन कमरे की व्यवस्था होगी. टाइप-ए चतुर्थ श्रेणी को और टाइप-बी तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for