Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का बुधवार को प्रयागराज में होगी बैठक, बैठक के बाद मंत्रिमंडल के 54 सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी भी लगाएंगे सीएम योगी.
Rajesh Tiwari
January 21, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य के 8.5 लाख राज्य कर्मियों पर अब लागू होगा नया नियम, कर्मचारी अब 01 फरवरी से ऑनलाइन ही कर सकेंगे छुट्टी के लिए आवेदन.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
लखनऊ : बढ़ते वायु प्रदूषण पर अमेरिका के लुईविल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय श्रीवास्तव के एक दशक तक चले शोध के नतीजों के अनुसार हवा में मौजूद पीएम-2.5 समेत अन्य रसायन सांसों के जरिये खून में मिलकर दिल को उतना ही नुकसान पहुंचा रहे हैं, जितना हाई कोलेस्ट्रॉल और अनियंत्रित डायबिटीज पहुंचाती है. इन दिनों लखनऊ का औसत एक्यूआई 250 के करीब है. यहां की हवा में सांस लेने वाला व्यक्ति रोजाना 12 सिगरेट का धुआं अपने फेफड़ों में भर रहा है. जोकि इंसान की सेहत के लिए अत्यंत ही खतरनाक बताया जा रहा है.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित होने वाले विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दिया और इस जीत को प्रदेश के विकास और जनता की आस्था का जीत बताया.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से विपक्षी दल भयभीत हो गये हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में हम इससे बड़ी जीत हासिल करेंगे.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
लखनऊ : शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कई जगहों पर छापेमारी. कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर में राज कुंद्रा प्रोडक्शन का काम देखने वाले कर्मचारी और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
संभल : संभल में हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश, निचली अदालत से संभल जामा मस्जिद मामले पर सुनवाई न करने को कहा. साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी हिदायत दी.
Rajesh Tiwari
November 29, 2024
0
बरेली : आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने संभल हिंसा पर विवादित बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी कुछ हो रहा है, वो सब दिल्ली के इशारे पर हो रहा है. उनका कहना है कि साजिश के तहत संभल में हिंसा कराई गयी. अफसर हिंदू आतंकवादी संगठन को लेकर गए थे. धार्मिक उन्मादी नारे लगाए गए थे.
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
लखनऊ : लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री योगी के पास ऐसे में बदायूं प्रकरण की जांच रिपोर्ट ऐसे में जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक जानी तय, जिम्मेदारों पर गंभीर कार्रवाई संभव. बदायूं में अपूर्ण पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत की घटना की जांच में पांच अभियंता दोषी, कार्रवाई की संस्तुति की फाइल पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता तक पहुंची.
Rajesh Tiwari
November 28, 2024
0
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने 30 नवंबर तक सभी बूथ कमिटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा. नए संगठन में सभी जातियों और वर्गों के उचित संतुलन के साथ ही महिलाओं और दलितों की सहभागिता को बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर. विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में यह मंत्र संगठन पर्व-2024 के तहत बुधवार को दिया गया.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for