Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 29, 2025
0
लखनऊ : शनिवार की सुबह से अवध और पूर्वांचल के जिलों में चलीं ठंडी हवा ने यूपी में बदला मौसम का मिजाज. मौसम विभाग के अनुसार देश के दूसरे राज्यों में हुए मौसम का बदलाव भी यहां देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बीते दिनों चुभने और जलने वाली गर्मी जारी थी जिससे फ़िलहाल शनिवार को राहत मिली है. शुक्रवार को प्रयागराज और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था तो वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे शहरों में तपिश से लोग बेहाल रहे थे.
Rajesh Tiwari
March 29, 2025
0
लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों के शासन द्वारा तय किये गए तबादले के फार्मूले का क्रियान्वयन 31 से किया जाएगा. इनका तबादला मेरिट आधारित होगा. जून में होने वाले तबादले के दृष्टिगत विभाग ने 31 मार्च तक मेरिट निर्धारित करने व मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का दिया है निर्देश.
Rajesh Tiwari
March 29, 2025
5
लखनऊ : आवास विकास की वृंदावन योजना में विश्व स्तर की सुविधाओं वाला बनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय एग्जिबिशन कम कंवेंशन सेंटर. योगी कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के जरिये गुरुवार को इस प्रस्ताव को दी मंजूरी. वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में होगी इसकी स्थापना, जमीन की तलाश हुई तेज. 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला यह कंवेंशन सेंटर करीब 32 एकड़ क्षेत्रफल में होगा.
Rajesh Tiwari
March 29, 2025
1
लखनऊ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का ने शनिवार को बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ के निलंबन सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई किया. डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर पैसा मांगने के मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित हुए निलंबित.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
0
लखनऊ : उत्तर पुलिस में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26596 पदों के लिए होगी पुलिस की बंपर भर्ती, सीएम योगी की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल माह के अंत तक शुरू करने के लिए करेगा विज्ञप्ति जारी.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
0
लखनऊ : गाजियाबाद में जल्द बनेगा रामायण पार्क, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुरू की तैयारी, अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू. प्रयाग के डिजिटल महाकुम्भ के बाद यूपी के गाजियाबाद में बनेगा AI से जुड़ा डिजिटल रामायण पार्क, AI के प्रयोग से पार्क में लगी कलाकृतियाँ देंगी आगंतुकों के सवालों जवाब.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
0
लखनऊ : सीएम योगी का बयान “प्रदेश में अगर हिंदू सुरक्षित, तो मुसलमान भी सुरक्षित, एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में 54 हिंदू तीर्थ खोजे और तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमान नहीं, वोट बैंक की राजनीति खतरे में है. रंग पड़ने से पहचान खराब नहीं होती.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
1
लखनऊ : राणा सांगा पर बयान को लेकर उठे विवाद पर पल्लवी पटेल और डिम्पल यादव ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा. अखिलेश यादव ने कहा कि राणा सांगा की वीरता पर नहीं उठाया कोई सवाल. समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है. समाजवादी पार्टी की तरफ से मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग के 283 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा और कहा कि उत्तर प्रदेश में 08 साल में परीक्षाओं को पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कर 8.5 लाख नौकरी दी गई. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 163 चिकित्सकों, तीन प्रोफेसर, 96 लैब टेक्नीशियन को पत्र दिया गया. इसके लिए सीएम योगी ने आयोग और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों को बधाई भी दिया.
Rajesh Tiwari
March 27, 2025
0
लखनऊ : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के रना सांगा पर दिए गए बयान से नाराज करनी सेना द्वारा आगरा में सपा सांसद रामजीलाल के घर पर हमले और हिंसा के विरोध में अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल का सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये. पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित 200 कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में. इस दौरान पल्लवी पटेल का बयान किसी बयान का विरोध हिंसा या हमला कतई नहीं, दलित सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर की गई हिंसा और तोड़फोड़ लोकतंत्र को शर्मसार करती है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for