Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
1
लखनऊ : सरकार के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज थप कर सडक पर उतर विरोध प्रदर्शन किया. बिजली के निजीकरण के विरोध का यह प्रदर्शन लखनऊ सहित कई अन्य जिलों में किया गया. पावर कारपोरेशन के पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध में प्रदेश भर से आए बिजली कर्मियों का यह धरना प्रदर्शन लखनऊ के फील्ड हॉस्टल में हुआ. बिजली कर्मचारी फील्ड हॉस्टल से शक्ति भवन तक रैली निकालकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से निजीकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी किया.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
0
लखनऊ : योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 फ़ीसदी से बढाकर 55 फीसद किया. राज्य सरकार का यह निर्णय 01 जनवरी से होगी लागू. सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
1
लखनऊ : इन्वेस्ट यूपी के सीईओ पद से भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हटाये गए आईएएस अभिषेक प्रकाश की जगह आईएएस विजय किरन आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया. इसके आलावा पंचायतीराज विभाग में अपर निदेशक रहे आईएएस राजकुमार को प्रतीक्षारत किया तो आबकारी विभाग में अपर आयुक्त पद पर 2020 बैच के आईएएस अफसर नवनीत सेहरा को जिम्मेदारी मिली.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
0
अयोध्या : राम मंदिर में 6 जून से होगा राम दरबार का दर्शन. 23 मई को होगी मूर्तियों की स्थापना. नृपेन्द्र मिश्र के अनुसार रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु 6 जून से राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे. जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब होगी राम दरबार की स्थापना.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
0
लखनऊ : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ समाजवादी पार्टी की महिला विंग ने किया प्रदर्शन, दर्ज हुई FIR. सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सपा नेता सुमैया राणा, वंदना चतुर्वेदी व अन्य का नाम इसमें शामिल. इन पर राजभवन के सामने हंगामा करने का आरोप.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
1
पीलीभीत : संभल जिले के जिलाधिकारी के साथ ही पीलीभीत में तैनात एडीएम पीलीभीत ऋतु पूनिया किसानों संग गेहूं काट कर किया हैरान, वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल. दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं. तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काट कर किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया.
Rajesh Tiwari
April 9, 2025
0
लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार मच्छरों से पनपने वाली बीमारी डेंगू और मलेरिया अब बरसात में ही नहीं बल्कि इनका खतरा पूरे साल बना रहता है. रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर माह में 55 मलेरिया के तो अक्तूबर में 302 डेंगू मरीज मिले थे. इस तरह सितंबर में मलेरिया और अक्तूबर में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी रही है.
Rajesh Tiwari
April 2, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर हमला, बोले पुलिस दलित और पिछड़ों की हत्या सरकार के इशारे पर कर रही है. कांग्रेस सड़क से सदन तक हर मौत का हिसाब मांगेगी. अजय राय बुधवार को आजमगढ़ में दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष के गांव आजमगढ़ पहुंचे थे. अजय राय के मुताबिक वह बलिया, बस्ती के बाद आजमगढ़ गए जहाँ दलित युवक के परिजनों से बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी. अगले दिन मौत की खबर दी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं. वहां भी जाकर परिजनों से जानकारी ली जाएगी.
Rajesh Tiwari
April 2, 2025
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के किसान अब मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में घर बैठे हो सकेंगे शामिल. दो अप्रैल से शुरू हुई इस योजना से किसान 30 जून तक अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सीधे सरकार को बेच सकते हैं. जिसका भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में तीन कार्य दिवसों के अंदर होगा. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए किसान 18002101222 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. नेफेड को आवंटित जिलों में लखनऊ, अयोध्या, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशाम्बी, ललितपुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, औरैया, बलिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, वाराणसी, उन्नाव, मैनपुरी, अम्बेडकर नगर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, बाराबंकी, संत रविदास नगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, देवरिया, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती, रामपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बदायूं, शामली, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ एवं बिजनौर शामिल हैं जबकि एनसीसीएफ को आवंटित जिलों में बांदा, चित्रकूट, कानपुर नगर, मिर्जापुर, आजमगढ़, चन्दौली, मऊ, आगरा, कन्नौज, बस्ती, हरदोई, एटा, बहराइच, मथुरा, महराजगंज, बरेली, मेरठ, पीलीभीत, सम्भल, बागपत, अमरोहा शामिल हैं. सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य है – अरहर : 7,550 रुपए प्रति क्विंटल, चना : 5,650 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर : 6,700 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों : 5,950 रुपए प्रति क्विंटल.
Rajesh Tiwari
April 2, 2025
2
लखनऊ : निलंबित आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश की होगी विजिलेंस जांच, सीएम योगी के निर्देश और गृह विभाग के परिक्षण के बाद विजिलेंस की जांच शुरू. विजिलेंस अपनी जांच पूरी होने और निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश का स्पष्टीकरण लेने के बाद शासन को सौंपेगा रिपोर्ट. जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद विजिलेंस अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करेगा. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग डिफेंस कॉरीडोर भूमि घोटाले की जांच करने जा रहा है. इस घोटाले के दौरान अभिषेक प्रकाश लखनऊ के डीएम रहे और राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट में वह दोषी पाए गए हैं. नियुक्ति विभाग भी विभागीय जांच अभिषेक प्रकाश के खिलाफ कर रहा है और उन्हें आरोप पत्र भी दे चुका है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for