Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
January 28, 2020
1
लखनऊ : केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अभिनव कुमार को आईजी पीएम (पुलिस मॉर्डनाइजेशन) बनाया गया. 7 साल तक प्रतिनियुक्ति पर रहे और लगभग एक हफ्ते पहले प्रतिनियुक्त से लौटे अभिनव कुमार बीएसएफ व अन्य एजेंसियों में अपनी सेवायें दे चुके हैं.
Rajesh Tiwari
January 28, 2020
0
लखनऊ : डीजीपी ओपी सिंह अपने रिटायरमेंट से पहले पुलिस सुधार हेतु एक और सराहनीय कदम उठाये हैं. पुलिसिंग में सुधार व सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लाने के लिए अब पुलिसकर्मियों को भी हर साल अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए ओपी सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा है. हर साल खरीदी, बेची गई चल, अचल संपत्ति का ब्यौरा देना होगा. अभी तक आईपीएस अधिकारी को हर साल और पीपीएस अधिकारी को हर 5 साल में यह जानकारी देनी होती थी. शासन से प्रस्ताव पास होने पर आईपीएस,पीपीएस, गजेटेड,नॉन गजेटेड पुकिसकर्मीयों को देना होगा ब्योरा. पुलिसकर्मी को खुद, पत्नी अथवा किसी भी आश्रित सदस्य के नाम पर खरीदी गई संपत्ति का ब्यौरा देना होगा.
Rajesh Tiwari
January 22, 2020
2
लखनऊ : यूपी PCS एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कपिल सिंह ने भी संगठन के आडिटर समीर वर्मा के कदम का समर्थन करते हुए संघ के अध्यक्ष व सचिव से इस्तीफे की मांग की है. संघ की निष्क्रियता और पदाधिकारियों की उदासीनता पर उठाए सवाल. उनका कहना है कि PCS संवर्ग के अफसरों में बढ़ते रोष को देखते हुए अध्यक्ष और सचिव को नैतिकता के आधार पर स्वतः इस्तीफा दे देना चाहिए. अब संघ की निष्क्रियता के चलते संघ के पदाधिकारियों के पुनर्गठन की आवश्यकता संवर्ग महसूस कर रहा है.
Rajesh Tiwari
January 22, 2020
0
लखनऊ : यूपी PCS एसोशिएशन की आज की बड़ी खबर, एसोसिएशन के आडिटर समीर वर्मा विशेष सचिव वित्त ने अपने संगठन के पद से अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा. पीसीएस एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई. मामला गम्भीर उत्तर प्रदेश के 1245 अफसरों में बना चर्चा का विषय.
Rajesh Tiwari
January 21, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान की होगी वापसी, श्री चौहान की वापसी के लिए प्रदेश सरकार ने लिखी थी चिट्ठी, जिसको केंद्र सरकार ने किया मंजूर, इस वरिष्ठ आईपीएस की वर्तमान में CRPF में है तैनाती. देवेंद्र सिंह चौहान की पुलिस विभाग के अफसरों में एक मेहनतकश व ईमानदार की छवि मानी जाती है.
Rajesh Tiwari
January 21, 2020
1
लखनऊ – आईएएस भुवनेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, प्रमुख सचिव एस राधा चौहान अवकाश पर, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मेडिकल अवकाश पर, PCS किंशुक को लखनऊ डिप्टी कलेक्टर की कमान.
Rajesh Tiwari
January 21, 2020
1
लखनऊ : PCS अफसरों ला तबादला, अनिरुद्ध प्रताप सिंह SDM अलीगढ़ से SDM गाजीपुर बने, वेद प्रकाश मिश्रा SDM सैदपुर जिला गाज़ीपुर SDM बरेली बने, मंसूर अहमद SDM बाँदा से SDM फिरोजाबाद बने, जिया लाल सरोज SDM मेरठ से SDM कानपुर नगर बनाये गए, अंकुर श्रीवास्तव SDM मेरठ से SDM झांसी बनाये गए, यशवंत राव SDM लखीमपुर खीरी को SDM कानपुर नगर बनाया गया, रमेश यादव SDM चित्रकूट को SDM औरैया बनाया गया, अमरेश कुमार SDM बरेली से SDM लखीमपुर खीरी बने, किंशुक को मिली लखनऊ डिप्टी कलेक्टर की कमान.
Rajesh Tiwari
January 19, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मौजूदा पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह का कार्यकाल इसी जनवरी में खत्म हो रहा है और वह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं. ओपी सिंह के रिटायर होने से पहले नए डीजीपी का चयन सरकार को करना है. फिलहाल योगी सरकार ने सूबे के कुल साथ वरिष्ठ आईपीएस जिनका कार्यकाल डेढ़ साल से ज्यादा है, को चयनित कर केंद्र सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा है. जानकारों के मुताबिक़ वरिष्ठता के आधार पर विजिलेंस में डायरेक्टर व 1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है. वहीँ डीजी जेल 1988 बैच के आनंद कुमार को सीएम् योगी की पहली पसंद बताया जा रहा है. आनंद कुमार और राजकुमार विश्वकर्मा दोनों की सर्विस अभी तीन साल से अधिक की है. इसके अलावा वरिष्ठता के क्रम में 1986 बैच के सुजानवीर सिंह जिनकी सर्विस सितंबर 2021 तक है, 1987 बैच के आरपी सिंह जोकि अभी ईओडब्ल्यू के डीजी हैं का रिटायरमेंट फरवरी 2023 में है और 1987 बैच के ही विश्वजीत महापात्रा और जीएल मीना का नाम भी इस रेस में शामिल है.
Rajesh Tiwari
January 19, 2020
0
दिल्ली: एजीएमयूटी कैडर के 1984 बैच के आईएफएस अधिकारी अजय सक्सेना को 1 फरवरी, 2020 से अरुणाचल प्रदेश में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन प्रधान) नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
January 19, 2020
0
दिल्ली : DoPT द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा 233 व्यक्तियों को 2018 में संबंधित अदालतों द्वारा बरी कर दिया गया है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for