Wednesday, May 6 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 7, 2019
0
दिल्ली : नोटबंदी के दौरान कई गुना ज्यादा टैक्स रिटर्न भरने वाले जांच के घेरे में.
Rajesh Tiwari
February 7, 2019
0
दिल्ली : भारत में 20 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के बावजूद सेवाएं बंद कर सकती है व्टासअप, आईटी एक्ट में हुए संशोधनों से खफा व्टासअप.
Rajesh Tiwari
February 7, 2019
0
प्रयागराज : जमानत के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट पहुंचे गोल्फर ज्योति रंधावा, 15 फरवरी को होगी सुनवाई.
Rajesh Tiwari
February 7, 2019
1
आगरा : स्वाइन फ्लू से मासूम की मौत, 11 और संदिग्धों की जांच शुरू, 13 लोगों में हो चुकी है स्वाइन फ्लू की पुष्टि, एसएन में इलाज के दौरान मासूम की मौत, बाल रोग विभाग में भर्ती मासूम की हुई मौत, लगातार ताजनगरी में निकल रहा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव.
Rajesh Tiwari
February 7, 2019
1
आगरा : आगरा का इंजीनियर रिश्वत लेते भरतपुर में गिरफ्तार, ठेकेदार की शिकायत पर 85,000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, ईदगाह सेक्शन में था इंजीनियर तैनात, ठेकेदार को मिला था बांदीकुई तक रेलवे लाइन के रखरखाव का ठेका, सीनियर सेक्शन में इंजीनियर फर्म को नहीं करने दे रहा था काम, पहले भी 25000 की रिश्वत ले चुका है इंजीनियर, दोबारा 85,000 की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार.
Rajesh Tiwari
February 6, 2019
1
आगरा : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी रहे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शिव कुमार राठौर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, आगरा के निवास और कार्यालय पर एक साथ छापा, कानपुर, मथुरा सहित कई जिलों से आई इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम कर रही छापेमारी.
Rajesh Tiwari
February 6, 2019
1
आगरा : विजिलेंस द्वारा शिकायती पत्रों के आधार पर आय से अधिक सम्पत्ति की करायी जा रही जांच में अप्रैल 2018 से जनवरी 19 तक कुल 20 अधिकारियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजा जा चुका है. इसी क्रम में 37 और अफसरों के खिलाफ जांच जारी है. इन 37 अफसरों में सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग से हैं. इसके अलावा जलनिगम,पीडब्ल्यूडी, एडीए,नगर निगम, निबन्ध विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं. अब विजिलेंस विभाग इन अफसरों की आय और सम्पत्ति का ब्यौरा इकट्ठा करने में लगा है.
Rajesh Tiwari
February 6, 2019
0
लखनऊ : यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में गठित होने वाली पुलिस सुधार आयोग की फाइल वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया. सीएम योगी के आदेश पर बनने वाला यह आयोग पुलिस आधुनिकीकरण एवं उसके मज़बूती से सम्बंधित हर पहलू का अध्ययन कर 6 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा. आयोग अपनी इस रिपोर्ट को तैयार करने से पहले बेहतर पुलिसिंग वाले राज्यों का दौरा कर अध्ययन करेगा.
Rajesh Tiwari
February 6, 2019
0
झांसी : आपसी विवाद के चलते निरस्त पेट्रोल पंप के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए झांसी के जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के फरवरी 18 में फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस जारी करने वाले डीएसओ व लिपिक को डीएम ने घर बुलाकर कराया गिरफ्तार.
Rajesh Tiwari
February 6, 2019
1
लखनऊ : 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव 1984 बैच के आईएएस अफसर अनूप चंद्र पांडेय को लोकसभा चुनाव को देखते हुए 6 माह का सेवा विस्तार देने की तैयारी में है योगी सरकार. वैसे तो सेवा विस्तार 3 माह का दिया जाता रहा है लेकिन मार्च से शुरू होने वाली लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया मई के अंत तक समाप्त होगी, ऐसे में श्री पांडेय को 6 महीने का सेवाविस्तार देकर चुनाव बाद नए मुख्य सचिव का चयन किया जाएगा. दरअसल नए मुख्यसचिव के साथ सरकार लोकसभा में जाने से बच रही है, कारण कि नए मुख्यसचिव को सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था को समझने में वक्त लगेगा जोकि फिलहाल सरकार के पास है नहीं. इसलिए महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी के मुख्यसचिव अनूप चंद्र पांडेय को 6 माह का सेवा विस्तार दिया जा सकता है. महाराष्ट्र के मुख्यसचिव दिनेश जैन को 31 जनवरी को रिटायर होने था लेकिन सरकार ने जैन को 6 माह का सेवा विस्तार दे दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यसचिव के सेवाविस्तार को लेकर अगले हप्ते स्थिति साफ हो जाएगी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for