Wednesday, May 6 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
1
दिल्ली : सीवीसी में उप सचिव / निदेशक स्तर के लिए अधिकारियों की खोज में डीओपीटी. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में उप सचिव / निदेशक स्तर के अधिकारियों की तलाश में है.
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
1
दिल्ली : चार IRSME अधिकारियों की सेवा क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है. टी. पी. सिंह को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है. वी भूषण को पूर्वी तट रेलवे, भुवनेश्वर के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है. आर जैन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, पेरांबूर का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है. जी माल्या को दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है. वहीँ दो IRSEE अधिकारी के कार्यक्षेत्र और सेवाओं में परिवर्तन किया गया है जिनमें राजेश तिवारी को उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है. और सुधीर कुमार को महाप्रबंधक ग्रेड दिया गया है.
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
0
दिल्ली : मिनिस्ट्री आफ़ होम अफेयर्स ने रविवार को कोलकाता प्रकरण में सारगर्भित जांच और सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बारे में आईपीएस अधिकारियों की कथित भूमिका पर रिपोर्ट मांगी है.
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
0
दिल्ली : AGMUT कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी मिजोरम के मुख्य सचिव, अरविंद राय दिल्ली सरकार में स्थानांतरित किये गए. मिज़ोरम सरकार के मुख्य सचिव, अरविंद राय को तत्काल प्रभाव से दिल्ली सरकार में स्थानांतरित कर दिया गया है. वहीँ गुजरात कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी एल चुआनुंगो जो अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें मिजोरम का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
0
दिल्ली : एमपी कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में पाँच वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
February 5, 2019
0
दिल्ली : यूटी कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी विशेष सचिव दूरसंचार, अंशु प्रकाश को सचिव के रूप में किसी अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय में स्थानांतरित किया जा सकता है.
Rajesh Tiwari
February 4, 2019
0
लखनऊ : आईएएस अधिकारियों के बहु प्रतीक्षित तबादले आज देर रात तक जारी नहीं हुए, इस सम्भावित सूची में कई जिलों के डीएम और कुछ कमिश्नर के नाम शामिल हैं. करीब 20 अफसरों के तबादले फिलहाल प्रस्तावित हैं. शासन द्वारा तबादले भले ही न किये हों लेकिन राजधानी लखनऊ जिले के डीएम कौशल राज शर्मा ने 6 एसडीएम के कार्यक्षेत्र जरूर बदले हैं. जिनमें अभिनव रंजन श्रीवास्तव SDM बीकेटी बने, निधी गुप्ता वत्स एसडीएम लखनऊ सदर, विकास कुमार सिंह एसडीएम मलिहाबाद, जय प्रकाश अपर नगर मजिस्ट्रेट-6 बने, पल्लवी मिश्रा डिप्टी कलेक्टर राजस्व बनी, श्रृष्टि धवन SDM न्यायिक बीकेटी बनी.
Rajesh Tiwari
February 4, 2019
1
दिल्ली : पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी ने एक तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है. और अब केंद्र ममता बनर्जी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 के तहत शक्ति का उपयोग कर सकता है. यह गैर-जमानती अपराध है.
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
1
दिल्ली : NEEPCO के निदेशक तकनीकी, विनोद कुमार सिंह को 1 फरवरी, 2019 को आयोजित एक सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में उत्तर-पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NEEPCO) लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद के लिए चुना गया है. इस पद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था.
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
0
दिल्ली : 1981 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव नयन चौबे ने यूपीएससी के सदस्य का पदभार ग्रहण किया है। अरविंद सक्सेना, अध्यक्ष, यूपीएससी, ने चौबे को पद की शपथ दिलाई. अभी तक श्री चौबे सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय थे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for