Wednesday, May 6 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
0
लखनऊ : PPS एसोसिएशन ने रविवार को बैठक कर अपनी नई कार्यकारिणी चुन ली है. जिसमें नोएडा के निठारी काण्ड को खोलने वाले दिनेश यादव को अध्यक्ष, ADG L&O के स्टाफ़ अफसर राजेश सिंह को महामंत्री और ATS के एपी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया. अपनी आज की बैठक में PPS एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर सिस्टम का विरोध कर इसे लागू नहीं किये जाने की मांग की. बैठक में वेतन विसंगति और आईपीएस अफसरों द्वारा PPS अधिकारियों से अभद्रता, बत्तमीजी किये जाने पर उनके खिलाफ आंदोलन किये जाने जैसे भी शामिल रहे और उनपर उचित कार्यवाही करने का फैसला एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा लिया गया.
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
0
दिल्ली- CBI डायरेक्टर ना बनाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जावीद अहमद का सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज के अनुसार आईपीएस व्हाट्सअप ग्रुप में जावीद अहमद ने लिखा कि मुसलमान होने की वजह से उन्हें CBI डायरेक्टर नहीं बनाया गया. जिस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश यादव की सरकार चली गयी उसी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वाले पुलिस विभाग के मुखिया जावीद अहमद ही थे.
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
1
Lko- आईएएस वीक में 20 साल बाद हारे आईपीएस.आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों के बीच हुए क्रिकेट मैच में आईपीएस हारे.63 रनों से हारे पराजित हुए आईपीएस सूरमा.DGP ओपी सिंह के नेतृत्व में पराजित हुए आईपीएस अधिकारी.
Rajesh Tiwari
February 3, 2019
0
लखनऊ : “IAS वीक “में अफसरों ने फिर मांगे नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष के पद,PCS संघ फिर हुआ सक्रिय,शीघ्र की AGM बुलाने की बढ़ी सक्रियता।संघ के 3 वरिष्ट पदाधिकारियों के IAS में प्रोन्नत हो जाने से संघ की कार्यकारिणी का भी होना है चुनाव। प्रोन्नत IAS अफसरों ने भी अपने पुराने संवर्ग PCS अधिकारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि PCS अधिकारियों के लिए चिन्हित पदों पर IAS संघ की मांग अनुचित है हम इसका विरोध करते हैं। PCS संघ के अध्यक्ष (अब आईएएस) उमेश प्रताप सिंह सहित दर्जनों प्रोन्नत आईएएस अफसरों ने अपने मदर कैडर की पहचान बनाये रखने के साथ सहानुभूति जताते हुए उनके समर्थन का किया ऐलान। मजे की बात यह है कि आईएएस एसोसिएशन की इस एजीएम में जांच में फंसी महिला अफसर बी चंद्रकला पर नहीं हुई कोई चर्चा, केवल मलाईदार पद पर ही है नजर।
Rajesh Tiwari
February 2, 2019
2
लखनऊ : केंद्र की सरकार की तर्ज पर अब योगी सरकार में भी ग्रामीण विकास विभाग में प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए परफार्मेंस इंडिकेटर सिस्टम लागू किया गया है. अब इसी आधार पर अफसरों को दंडित, स्थानांतरित अथवा पुरस्कृत करने के साथ ही उनके इस मूल्यांकन को उनकी वार्षिक चरित्र पंजिका में भी अंकित किया जयेगा.
Rajesh Tiwari
February 2, 2019
0
लखनऊ : समाज कल्याण विभाग में नियमों को दरकिनार करते हुए अपात्रों को लाभ पहुंचाए जाने की शिकायत लोकायुक्त से की गई. जिनमें एक प्रमुख सचिव सहित करीब आधा दर्जन आलाअधिकारियों जे नाम शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
February 2, 2019
2
लखनऊ : आईएएस वीक के आज दूसरे दिन कैडर की एजीएम होनी है जिसमें एसोशिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी. इसके अलावा पीपीएस एसोशिएशन रविवार को अपनी नई कार्यकारिणी चुनेगा. पिछले वर्ष आईपीएस वीक के पहले एसोशिएशन के पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण पद रिक्त चल रहे थे.
Rajesh Tiwari
February 1, 2019
0
लखनऊ : गुरूवार से आईएएस वीक की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे. आईएएस वीक का समापन 3 फरवरी को होगा. आईएएस वीक के दौरान राजधानी लखनऊ में प्रदेश भर के आईएएस अफसरों का जमावड़ा रहेगा. 1 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक हाल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. फिर अपने आवास पर आईएएस अफसरों को दोपहर का भोजन करायेंगे. शाम को सीएसआई में एसोसिएशन की एजीएम होगी और कैडर की समस्याओं पर चर्चा के बाद एजीएम में एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा और रात्रि भोज राज भवन में होगा. फिर 3 फरवरी को अंतिम दिन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इसमें आईएएस इलेवन की तरफ से कप्तान मुख्य सचिव अनूप पांडे और आईपीएस के कप्तान डीजीपी ओपी सिंह होंगे.
Rajesh Tiwari
February 1, 2019
0
लखनऊ : बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकारी तंत्र पर तंज कसते हुए कहा कि अभी भी दफ्तरों में जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है और अफसर सपा और बसपा की मानसिकता से उबर नहीं पाए हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने क्षेत्र के भ्रष्ट अफसरों की सूची बनाएं और तथ्य विधायक चुनाव के बाद यह सूची उनके कार्यालय पहुंचा दें सरकार ऐसे अफसरों को काम करना सिखाएगी.
Rajesh Tiwari
January 31, 2019
2
लखनऊ : डीएम के कार्यालय से महिला अमीन साधना सिंह को एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार. एंटी करप्शन की टीम ने महिला अमीन को 10000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for