Monday, May 4 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 1, 2020
0
लखनऊ : केंद्र सरकार द्वारा चयन वर्ष 2019 के लिए PCS से IAS में प्रमोशन के लिए रिक्त पदों की अधिसूचना जारी कर दी है, अब यूपी कैडर के 26 पीसीएस अफसर इस वर्ष आईएएस बन सकेंगे, 21 फ्रेश पदोन्नति के अलावा पिछले साल लिफाफा बन्द वाले 5 अफ़सरों उदयिराम, भीष्मलाल वर्मा,प्रेम प्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र व घनश्याम सिंह का नाम शामिल है.
Rajesh Tiwari
February 1, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अफसरशाही में लम्बी प्रशासनिक सेवा देने वाले 9 अफसर शुक्रवार को रिटायर हुए इनमें 3 आईएएस और 6 पीसीएस अफसर हैं, इनमें 1982 बैच के आईएएस अविनाश कुमार श्रीवास्तव, 2003 बैच के यशवंत राव व 2008 बैच के छोटेलाल पासी हैं तो पीसीएस अफसरों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वाराणसी राजेश कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर रामविलास राम- प्रथम, नरेंद्र सिंह-चतुर्थ, गुलाम सरवर, राजेश कुमार श्रीवास्तव और राम विलास यादव का नाम शामिल है, इसके अलावा 2 आईपीएस अफसर 1986 बैच के महेंद्र मोदी व 1987 बैच के भवेश कुमार सिंह भी सेवा निवृत्त हुए.
Rajesh Tiwari
February 1, 2020
0
लखनऊ : कार्यवाहक अफ़सरों के भरोसे स्थायी सरकार, प्रदेश का विकास और कानून व्यवस्था सम्भालने वाली अफसरशाही के मुखिया इस समय कार्यवाहक हैं, सरकार को स्थायी मुखिया तलाशने में आ रही दिक्कतें, सूबे के मुख्य सचिव आरके तिवारी के कार्यवाहक के तौर पर काम करने के बाद अब पुलिस मुखिया भी कार्यवाहक बनाया गया, ओपी सिंह के रिटायरमेंट के बाद हितेश चन्द्र अवस्थी को मिला कार्यभार.
Rajesh Tiwari
February 1, 2020
0
लखनऊ : PPS सेवा के 84 अफ़सरों की DPC पूरी, 2003 बैच के सभी पुलिस उपाधीक्षक अब अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होंगे, इसके अलावा 62 पुलिस उपाधीक्षकों को 8700 से 8900 ग्रेड पे में प्रोन्नति जल्द ही अधिसूचना होगी जारी।
Rajesh Tiwari
January 31, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आज होंगे रिटायर, 64 साल पहले 61 हजार में खरीदी गई कार से होगी विदाई, शाम तक नए डीजीपी की तैनाती की उम्मीद, ओपी सिंह के अलावा डीजी रैंक के दो अफसर भवेश कुमार सिंह और महेंद्र मोदी भी आज होंगे रिटायर, इनके रिटायर होने के साथ ही एडीजी पावर कारपोरेशन कमल सक्सेना, प्रतिनियुक्ति से वापस आने वाले डीएस चौहान व एडीजी यातायात विजय कुमार डीजी के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे.
Rajesh Tiwari
January 30, 2020
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 2005 बैच के 5 आईपीएस अफसरों को DIG स्तर के पदों पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इम्पैनल किया गया है, इनमें चित्रकूट धाम रेंज के DIG दीपक कुमार, सहारनपुर रेंज के उपेंद्र कुमार अग्रवाल और डीजीपी मुख्यालय में तैनात DIG आर के भरद्वाज के अलावा अंकज शर्मा व पीके गौतम का नाम शामिल है, पहले से ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अंकज बीजिंग में भारतीय दूतावास में सचिव के पद पर तो पीके गौतम सीबीआई के पद पर हैं.
Rajesh Tiwari
January 30, 2020
1
लखनऊ : सचिवालय प्रशासन ने 4 अफसरों को पदोन्नति दिया, संयुक्त सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राम नगीना मौर्य विशेष सचिव बनाये गए, उप सचिव राज्य कर विभाग नरेंद्र कुमार संयुक्त सचिव बने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अनुसचिव शशिकांत शुक्ल उपसचिव बने, राजस्व विभाग में अनुभाग अधिकारी सत्य प्रकाश को अनुसचिव बनाया गया.
Rajesh Tiwari
January 28, 2020
0
दिल्ली : 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्रीलंका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को यूएसए में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया. वर्तमान राजनीतिक वातावरण और यूएस के राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए ये नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Rajesh Tiwari
January 28, 2020
0
लखनऊ : गणतंत्र दिवस की सर्वोत्कृष्ट झाँकी का द्वितीय पुरस्कार निदेशक सूचना शिशिर को दिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव सूचना/गृह अवनीश अवस्थी मौजूद रहे.
Rajesh Tiwari
January 28, 2020
1
लखनऊ : केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अभिनव कुमार को आईजी पीएम (पुलिस मॉर्डनाइजेशन) बनाया गया. 7 साल तक प्रतिनियुक्ति पर रहे और लगभग एक हफ्ते पहले प्रतिनियुक्त से लौटे अभिनव कुमार बीएसएफ व अन्य एजेंसियों में अपनी सेवायें दे चुके हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for