Monday, September 14 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
February 18, 2018
1
दिल्ली : एनडीए की सहयोगी आन्ध्र प्रदेश की तेलगु देशम पार्टी की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है. मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू ने धमकी देते हुए कहा कि प्रदेश के लोग परेशान हैं, अगर उनके राज्य के साथ न्याय नहीं हुआ तो यह सरकार के लिए दर्दनाक होगा.
Rajesh Tiwari
February 18, 2018
0
दिल्ली : ईरानी राष्ट्रपति रूहानी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्की में भारत को शामिल किये जाने का किया समर्थन, उठाये सवाल कि सवा सौ करोड़ आबादी वाले राष्ट्र भारत को वीटो का अधिकार क्यूँ नहीं.
Rajesh Tiwari
February 18, 2018
2
अगरतला : त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों पर चल रहा मतदान जारी, एक बजे तक करीब 45 फीसदी से ज्यादा का हुआ मतदान.
Rajesh Tiwari
February 18, 2018
0
दिल्ली : राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यालय का पता अब अशोक रोड के बजाय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग होगा, पीएम मोदी ने किया उदघाटन. सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से अन्यत्र ले जाने के निर्देश दिये थे. देश के करीब सभी दलों के कार्यालय दशकों से लुटियन जोन के बंगलों में चलते आ रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ऐसा कदम उठाने वाली बीजेपी पहली पार्टी बन गई है.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
0
दिल्ली : केन्द्रीय बजट में आन्ध्र प्रदेश को स्पेशल वरीयता न दिए जाने के चलते नाराज चल रहे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 29 बार दिल्ली गया फिर भी प्रदेश को न्याय नहीं मिला.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
1
दिल्ली : नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) में गुजरात की हालत सर्वाधिक चिंताजनक है. इस राज्य में सबसे अधिक 53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. देश के 21 बड़े राज्यों में से 17 में जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) में गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद क्रमश: हरियाणा (35 अंक), राजस्थान (32 अंक), उत्तराखंड (27 अंक), महाराष्ट्र (18 अंक), हिमाचल प्रदेश (14 अंक), छत्तीसगढ़ (12 अंक) और कर्नाटक (11 अंक) का नंबर है. एसआरबी के मामले में पंजाब, उप्र व बिहार में स्थिति सुधरी है.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
0
दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले शीला दीक्षित के करीबी अरविन्दर सिंह लवली ने की घर वापसी, पुनः थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा को झटका.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
0
दिल्ली : भारत दौरे पर आये ईरान के राष्ट्रपति रूहानी का बयान, ईरान अंतिम सांस तक परमाणु समझौते का पालन करेगा.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
3
दिल्ली : गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान पीएनबी का महाघोटाला कांग्रेस के समय का है, मोदी सरकार तो उसपर अब कार्यवाही कर रही है.
Rajesh Tiwari
February 17, 2018
1
दिल्ली : आईआरएसई कैडर के अधिकारी एसके सपरा को लखनऊ का सीपीएम बनाया गया है, अभी तक श्री सपरा एडीआरएम, लखनऊ के रूप में तैनात थे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for