Thursday, May 7 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का कहना है कि मैं अपने निजी खर्चों की बात करूं तो मैं एक अमीर आदमी हूं, गरीब नहीं, मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति उनका निजी मामला है, वह अपनी आय का एक हिस्सा यानी 51 प्रतिशत लोगों पर चैरिटी और 49 प्रतिशत खुद पर खर्च करते हैं.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकिया में पैदा हुए व लंबे समय से बीमार चल रहे हिंदी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, उनकी हाईस्कूल से लेकर एमए तक की शिक्षा बनारस में हुई थी. 1960 में पहला कविता संग्रह प्रकाशित हुआ था, केदारनाथ सिंह की कविता ‘बाघ’ काफी चर्चित रही थी.
Rajesh Tiwari
March 19, 2018
0
दिल्ली : 1996 बैच के सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों के 27 भारतीय राजस्व सेवा को सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के उपायुक्त के पद में पदोन्नत किया गया है. पदोन्नत पाने वाले अधिकारी हैं :- डी अनिल, जॉन पिंटो, एसपी दास, पीयू उपाध्याय, पी वेनेट, पीएल दिवेदी, आरपी मिश्रा, पी के हल्डर, एसआर महाजन, संजय शरण, केसी जेना, पी मुथिसवामी, अमित जैन, आर गुरुनाथन, नवनीत, वी के गुप्ता , वीके सिंह, मोहम्मद अली, डीआर सिंह, एस.एम. अख्तर के एम नागराजन, अनुराग बक्षी, पीटी कांबले, एलएनबी वाघमारे, एमके मंडल, के.वी.के. सुमन, डी एस नेगी और शोक शंकर महली. इसके अलावा, 1990 में श्रीनिवास टाटा के तीन अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था, 1991 के एमडी नेसरुल हक और 1992 बैच के वी के दाहिया हैं. इस तरह कुल 27 आईआरएस-सीमा शुल्क अधिकारियों ने उपायुक्त ग्रेड को पदोन्नत किया.
Rajesh Tiwari
March 19, 2018
0
दिल्ली : भारतीय सांख्यिकीय सेवा (आईएसएस) के लगभग 13 अधिकारियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है. तदनुसार, हनी सीएच को एनएडी, सीएसओ, एमओपीआई, नई दिल्ली में तैनात किया गया है जबकि प्रियानक कुलश्रेष्ठ को नौवहन मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया था और विनित कुमार को आदिवासी मामलों में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसी तरह, मधुरा रॉय को कौशल विकास में स्थानांतरित कर दिया गया है, सर्वदन्ंद बड़वाल को आईएसएस डिवीजन, एमओपीआई, नई दिल्ली, कृषि के लिए कृतिक मित्तल, अतुल कुमार शर्मा को वाणिज्य, अनिता सिरोहिवाल को एचयूपीए, एमएसएमई-डीआई के लिए अनिता पंथाम्पल्ली, चंद्रशेखर के वाणिज्य से, आर कलाधरन को एफओडी, एनएसएसओ, कोलकाता, इशिता दास को एसडीआरडी, एनएसएसओ, कोलकाता और सौम्य साक्षी को पेट्रोलियम मंत्रालय में तैनात किया गया था. इस तरह कुल 13 आईएसएस अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में स्थानांतरित किया गया.
Rajesh Tiwari
March 19, 2018
0
दिल्ली : सीआईएसएफ प्रमुख की नियुक्ति में नया मोड़, 1983,1984 और 1 985 बैच के आईपीएस अफसरों में डीजी पोस्ट के लिए विवाद, 1985 बैच के आईपीएस अधिकारियों के डीजी रैंक में इम्पैनल होने के बाद डीजी सीआईएसएफ की नियुक्ति की दौड़ अब दिलचस्प हो गई है.
Rajesh Tiwari
March 18, 2018
1
दिल्ली : लोकसभा ने बुधवार को विपक्षी दलों के विरोध के बीच वित्त विधेयक-2018 में 21 संशोधनों को मंजूरी दे दी. राजनीतिक दलों को 1976 के बाद मिले विदेशी चंदे की अब जांच नहीं हो सकेगी, इस संबंध में कानून में संशोधन को लोकसभा ने बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया. लोकसभा में किये गए संशोधनों में से एक संशोधन विदेशी चंदा नियमन कानून, 2010 से संबंधित था, यह कानून विदेशी कंपनियों को राजनीतिक दलों को चंदा देने से रोकता है.
Rajesh Tiwari
March 18, 2018
0
दिल्ली : राहुल गांधी ने पार्टी के 84वें महाधिवेशन के समापन भाषण में मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना महाभारत काल से किया. लोकसभा चुनाव 2019 के महाभारत का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और संघ की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि वे सत्ता के मद में चूर हैं, जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच एक युद्ध लड़ा गया था, कौरव ताकतवर, संपन्न थे और उनके पास जीतने लायक बड़ी सेना थी, जबकि सब कुछ गंवा देने वाले पांडवों के पास छोटी सेना थी, इसके बावजूद पांडवों ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी और जीती. भाजपा और संघ कौरवों की तरह अहंकार में हैं और सत्ता के लिए लड़ रहे हैं.
Rajesh Tiwari
March 18, 2018
0
पटना : केंद्र की एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति के मुखिया राम विलास पासवान ने उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव में भाजपा की हुई हार पर कहा कि उत्तर भारत में सामाजिक समीकरण हमेशा ही विकास पर हावी रहा है, इसलिए सामाजिक समीकरण की अनदेखी नहीं की जा सकती है. दलित, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक वोटरों के समर्थन से कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही. भाजपा को भी अपना नजरिया और अल्पसंख्यक विरोधी धारणा बदलनी होगी.
Rajesh Tiwari
March 18, 2018
1
दिल्ली : भाजपा नेतृत्व ने आंध प्रदेश के अपने पार्टी नेताओं को तेलुगुदेशम (टीडीपी) से राजनीतिक टकराव के बजाए उसे राज्य को वित्तीय सहायता के मुद्दे पर बेनकाब करने को कहा है. तेलुगुदेशम के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य कोर ग्रुप के प्रमुख नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की. दरअसल, भाजपा नहीं चाहती कि एनडीए से अलग होने के बाद चंद्रबाबू नायडू विपक्षी एकता में कोई अहम भूमिका निभा सकें। तेलुगुदेशम का भाजपा से अलग होने का प्रभाव आंध्र प्रदेश से ज्यादा राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ने की वजह से भाजपा नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है.
Rajesh Tiwari
March 18, 2018
1
दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दावा, सोनिया गांधी की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से उनकी पार्टी पर कोई असर नहीं. भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद सौंपने के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी गठबंधन को मजबूत करने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में वे मंगलवार को कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को डिनर पर आमंत्रित किया था. अमित शाह ने दावा किया कि सोनिया गांधी के डिनर पर गए कई लोग हमारे भी संपर्क में हैं, उनका कहना है कि आप न्योता भेजो तो हम आपके यहां भी आएंगे. शाह ने कहा कि एंटी इंकम्बैंसी उन दलों के लिए है जो सत्ता का उपभोग करते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी इस देश के लिए 20 घंटे काम करने वाले प्रधानमंत्री हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for