Thursday, May 7 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 21, 2018
0
दिल्ली : कांग्रेस मंडल का कहना है कि मध्य प्रदेश कैडर के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलना शुरू कर चुके हैं, आखिर क्यों आईएएस और आईपीएस अधिकारी कमलनाथ और सिंधिया से मिलते हैं? उनके इस मिलन के क्या मायने हैं, इसका तो कोई न कोई महत्व जरूर होगा?
Rajesh Tiwari
March 21, 2018
0
आज़मगढ़ : भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी में जिला प्रशासन, एसडीएम ने शुरू की अवैध खनन की जांच.
Rajesh Tiwari
March 21, 2018
1
दिल्ली : पिछले साल 5 एसोसिएट बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया है. अप्रैल, 2017 में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में विलय कर दिया गया है. ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एसोसिएट बैंकों के ग्राहकों को याद दिलाया है कि 31 मार्च तक एसोसिएट बैंकों के सभी ग्राहकों को चाहिए कि वह नई चेकबुक हासिल कर लें. इसके लिए SBI ने तीन बार इसका समय बढ़ा चुका है. सबसे पहले एसबीआई ने 30 सितंबर तक का समय दिया था. इसके बाद इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था. हालांकि ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए इसे 31 मार्च कर दिया गया था. अब अगर आप 31 मार्च के बाद भी नई चेकबुक नहीं लेते हैं, तो आपके लिए वित्तीय लेन-देन करना मुश्किल हो जाएगा. इससे आपके बैंक से जुड़े काम निपटाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : मध्य प्रदेश कैडर के तीन मौजूदा आईपीएस अधिकारियों में से 1996 बैच के किसी भी आईपीएस अधिकारी को भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए नामित नहीं किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
1
दिल्ली : बिहार कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार राजेश चंद्र को भारत सरकार में महानिदेशक अथवा महानिदेशक समकक्ष स्तर के पदों के लिए पदोन्नत किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
1
दिल्ली : आईएफएस अधिकारियों को अब मीडिया प्रबंधन में प्रशिक्षण भी मिलता है. पांच से आठ साल की सेवा के साथ भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी अब एमसीटीपी-आई कार्यक्रम के एक घटक के रूप में विदेशी सेवा संस्थान, नई दिल्ली में प्रबंध मीडिया और सार्वजनिक कूटनीति में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. यह उन अधिकारियों के लिए है जिन्होंने विदेशों में पोस्टिंग के पहले दौर को पूरा किया है और उनपर उप सचिव के रूप में पदोन्नति के लिए विचार किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : 1980 के दशक के दौरान लखनऊ में आयकर विभाग के उपायुक्त अमेय पटनायक द्वारा आयोजित वास्तविक जीवन के आई-टी छापों से प्रेरित ‘रेड’ फिल्म देखने के लिए भारतीय आय राजस्व सेवा (आईआरएस-आईटी) के अधिकारियों ने सिनेमाघरों की भीड़ बढ़ाई है.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी भी डीजी सीआईएसएफ के लिए मैदान में हैं, पहले डीजी बीएसएफ के विशेष नाम राजेश रंजन डीजी सीआईएसएफ के पद के लिए एकमात्र नाम थे लेकिन 1985 बैच के आईपीएस अधिकारियों के नामांकन के साथ एके सिंह, आरपी सिंह, अरुण कुमार और संजय कुमार के अलावा 1984 के बैच के आईपीएस अधिकारी एसएस देसवाल के नाम भी इस पोस्ट के लिए दौड़ में शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
दिल्ली : 1985 बैच के आईपीएस अधिकारियों की भारत सरकार में डीजी के रूप में नियुक्ति के बाद अब सभी की आंखें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों को भारत सरकार में एडीजी के रूप में इम्पैनल्मेंट पर हैं.
Rajesh Tiwari
March 20, 2018
0
कोलकाता : भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए 2019 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. इस दिशा में पहला कदम कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की डिनर डिप्लोमेसी रही जिसमें सभी दलों के नेता शरीक हुए लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी इससे दूर रहीं. ऐसे में सोमवार को कोलकाता में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद देश में फेडरल फ्रंट के संकेत की संभावना बन गयी है. राज्य सचिवालय में हुई बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में राव ने कहा कि देश में एक फेडरल फ्रंट आकार ले रहा है. वहीं, ममता ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for