Tuesday, November 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
3
दिल्ली : रेल मंत्रालय ने समूह “सी” स्तर पर 90,000 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. रेलवे बोर्ड द्वारा इतनी बड़ी संख्या में समूह “सी” की भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदनों को दुनिया में सबसे बड़ी ड्राइव के रूप में देखा जा रहा है.
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
1
दिल्ली : देश के तीन राज्यों मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और गोवा के डीजीपी के रूप में एक ही बैच के और एक ही कैडर के तीन भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों को इन राज्यों के पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. नियुक्त किये गए इन पुलिस अधिकारियों में दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी रहे बालाजी श्रीवास्तव को डीजीपी, मिजोरम, दिल्ली पुलिस के ही स्पेशल सीपी पद पर रहे एसबीके सिंह को अरुणाचल प्रदेश का और मुक्तेश चन्द्र को गोवा में ही प्रमोशन के बाद वहां का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. ख़ास बात यह है कि यह तीनों पुलिस अफसर एक ही बैच 1988 और एक ही एजीएमयूयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
1
दिल्ली : केन्द्रीय प्रत्रिनियुक्ति पर रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग में सचिव पद पर नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कपूर की अपने मूल कैडर में वापसी हो चुकी है.
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
0
दिल्ली : बिहार कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी अशिमा जैन को प्रदेश सरकार ने रिलीव कर दिया है. आशिमा जैन अब खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव के रूप में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में रहेंगी.
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
1
दिल्ली : भारतीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पद के लिए आईएएस अधिकारी की नियुक्ति पर सरकार विचार कर सकती है. फिलहाल पीईएसबी ने 1 जून, 2018 को खाली पद के लिए होने वाले साक्षात्कार को रोक दिया है.
Rajesh Tiwari
February 16, 2018
1
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों के गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 55 व्यक्तियों को 76 लाख 88 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता जनपद इलाहाबाद की तसलीम फातिमा, गोण्डा के राम चरन गुप्ता, जालौन की सुनीता सोनी आदि को कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों के ईलाज के लिए दिया गया है.
Rajesh Tiwari
February 15, 2018
0
लखनऊ: विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के लिए स्ट्रेचर पर ले जाये गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
Rajesh Tiwari
February 15, 2018
1
दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स ने लखनऊ के नवनिर्मित एकाना स्टेडियम में खेलने से किया इन्कार, मैच के लिए स्टेडियम को उपयुक्त नहीं बताया
Rajesh Tiwari
February 15, 2018
1
इलाहाबाद : एलएलबी के छात्र की ह्त्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी टीटीई विजय शंकर सिंह को निलम्बित कर दिया गया है.
Rajesh Tiwari
February 15, 2018
2
लखनऊ : मोहन भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार कहा कि भागवत को स्वयं सेवकों पर इतना भरोसा है तो कमांडो सुरक्षा क्यूँ ली.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for