Sunday, June 14 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
6
लखनऊ : राज्य विद्युत् उत्पादन निगम द्वारा संचालित व रखरखाव वाली पनकी व जवाहरपुर ताप विद्युत् परियोजनाओं का सञ्चालन अब निजी हाथों में, जानकारी होते ही कर्मचारी संगठनों ने शुरू किया विरोध. पनकी ताप विद्युत् परियोजना कानपुर में करीब 100 इंजीनियर, 75 जूनियर इंजीनियर, 75 टेक्नीशियन ग्रेड-2, 245 अन्य नियमित कर्मचारी और 500 से अधिक संविदाकर्मी हैं कार्यरत. इसी तरह एटा के जवाहरपुर परियोजना में करीब 150 इंजीनियर, 90 जूनियर इंजीनियर, 100 टेक्नीशियन ग्रेड-2, 135 अन्य नियमित कर्मचारी और 500 से अधिक संविदाकर्मी कार्यरत हैं.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
4
लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय ED के जोनल कार्यालय लखनऊ के नवनियुक्त ज्वाईट डायरेक्टर राकेश कुमार सुमन ने मंगवार को किया कार्यभार ग्रहण, इससे पहले यह ED कोच्ची में रहे तैनात. 2009 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अफसर राकेश सुमन इलाहाबाद उप क्षेत्रीय कार्यालय का कामकाज भी देखेंगे.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
3
वाराणसी : 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी का काशी प्रवास, पहले दिन बनारस रेलखाना में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव का संबोधन होगा तो दूसरे दिन 10 किमी रोड शो कर बाबा विश्वनाथ के जायेंग दरबार. बीजेपी की संगठन स्तर पर तैयारी शुरू, वाराणसी के 08 विधानसभा क्षेत्रें की कुल 40 से ज्यादा महिलाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
2
लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का बयान, राहुल अखिलेश चाहते हैं कि उनके घर की ही महिलायें सांसद बनें. महिला आरक्षण मुद्दे पर अयोध्या, वाराणसी में निकला जन आक्रोश मार्च तो बाराबंकी में पुतला फूंका गया.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
2
लखनऊ : हज के लिए पहला काफिला रवाना, 222 पुरुष और 205 महिलायें शामिल. इस साल यूपी से करीब 17 हजार लोगों का हज का सपना हो रहा पूरा, खत्म हुआ 16 साल का इंतजार. हर जायरीन को गम होने पर ट्रेकिंग के लिए दी गयी स्मार्ट वाच, सीएम योगी ने कहा कि देश के लिए दुआ करें.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
0
लखनऊ : यूपी के अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का गंभीर सवाल, जरुरत पड़ने पर वेंटिलेटर न मिले तो आंकड़े किस काम के? हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए उक्त बातें कहीं. कोर्ट ने कहा कि वेंटिलेटर के न्यूनतम मानकों से संतुष्ट न हो सरकार, सरकार के पास वेंटिलेटर और वास्तविक मांग को निर्धारित करने की कोई व्यवस्था नहीं है. राज्य सरकार पूरे विषय पर पुनर्विचार करे कि वह सिर्फ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानकों जैसे अस्पतालों के कुल बेड के सापेक्ष 10-15 प्रतिशत होना, से संतुष्ट न रहे सरकार.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
0
लखनऊ : 2007 बैच के IG रैंक के आईपीएस रविशंकर छवि, पहले बंगाल चुनाव आब्जर्वर की ड्यूटी फिर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति (CRPF) से अपने मूल कैडर यूपी तय अवधि से पहले ही हुए वापस. घटनाक्रम से अफसरशाही में चर्चा गर्म, कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आयी.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
0
नोएडा : नोएडा एअरपोर्ट से विमान संचालन के लियी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी (BCAS) की आपत्तियों का समाधान 10 दिन में, मई से 17 शहरों के लिए उड़ान की तैयारी. शुरुआत में इन 17 शहरों के लिए 60 से 70 फ्लाईटें चलाई जा सकती हैं. यमुना इंटरनेश्नल एअरपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड की बैठक से मिली जानकारी.
Rajesh Tiwari
April 23, 2026
0
दिल्ली : पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान आज. तमिलनाडु की 234 सीटों पर कुल 4023 उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर 1478 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में 02 व गुजरात की 01 विधानसभा सीट पर भी चुनाव होंगे.
Rajesh Tiwari
April 22, 2026
1
लखनऊ : यूपी से हज-2026 यात्रा के लिए पहली उड़ान 22 अप्रैल को अपराह्न 2:20 बजे होगी रवाना.फ्लाईनास एयरलाइंस की इस उड़ान से कुल 427 हज यात्री जिनमें 222 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल रहेंगी, पवित्र यात्रा पर जाएंगे. इनमें सबसे अधिक 278 यात्री कानपुर नगर से, 59 यात्री लखनऊ से तथा दो यात्री असम के भी शामिल हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for