Sunday, June 14 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 22, 2026
1
लखनऊ : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को समय समय पर मिल रही हवा, कितनी हकीकत कितना फ़साना? फ़िलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के एकदिनी लखनऊ दौरे ने फिर से मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों को तेज कर दिया है. खबरों के मुताबिक सोमवार को निजी कार्यक्रम में शरीक होने आये विनोद तावडे की प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल के साथ करीब 01 घंटे बंद कमरे में कुछ गोपनीय बातचीत हुई और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी फोन पर वार्ता कर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
Rajesh Tiwari
April 22, 2026
1
लखनऊ : किंग्स जार्ज मेडिकल कालेज में अवैध धर्मांतरण, KGMU प्रशासन ने मंगलवार को एक फर्जी डाक्टर हस्साम अहमद को दबोचा. डॉ बनकर कैम्पस में रह रहे हम्मास के संपर्क में रहीं कई MBBS की छात्राएं, पुलिस जाँच में जुटी. डॉ रमीज से कनेक्शन की भी कर रही तलाश. आरोपी हस्साम ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट में केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह की लगा रखी थी फोटो. एम्स दिल्ली की कथित कॉन्फ्रेंस में चयनित होने का पत्र भी उसने प्रो. केके सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से किया था जारी.
Rajesh Tiwari
April 22, 2026
1
लखनऊ : देश के गोल्ड लों के बाजार में उत्तर प्रदेश 07वें स्थान पर, यूपी वालों ने लिया 10 माह में 30 हजार करोड़ का लोन. गोल्ड लोंन पोर्टफोलियो के आधार पर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल , महाराष्ट्र जैसे राज्य सबसे ऊपर.
Rajesh Tiwari
April 21, 2026
1
लखनऊ : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 सितम्बर से, इस बार ट्रेड शो को पारम्परिक प्रदर्शनी से आगे बढ़ाकर एक वैश्विक सोर्सिंग प्लेटफार्म के रूप में विकसित करने पर जोर, विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को देंगे प्रस्तुति. स्टाल आवेदन शुल्क 7500 से 8000 रूपये तक तय, खुले स्टाल पर अतिरिक्त शुल्क लागू.
Rajesh Tiwari
April 21, 2026
1
पीलीभीत : बरखेडा सीएचसी में स्टाफ की लापरवाही की शिकार हुई नवजात. जनरेटर नहीं चलाने से आक्सीजन नहीं मिली, हुई नवजात की मौत, सीएमओ ने गठित की जांच टीम.
Rajesh Tiwari
April 21, 2026
1
लखनऊ : नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा कर्मियों को नहीं मिला मार्च से वेतन, अफसर मई से दिक्कत दूर होने की कर रहे बात. कर्मचारियों संगठनों के मुताबिक़ पिछले 06 महीने से मिल रहा है इस तरह से कोरा आश्वासन.
Rajesh Tiwari
April 21, 2026
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 02 दिन में 64 आईएएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव करते हुए अयोध्या और बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी को बदल दिए. 2016 बैच तक के अफसर बने जिलाधिकारी, जारी सूची में इनकी संख्या ज्यादा. चुनाव आओग द्वारा चलाये जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष अभियान SIR की समय सीमा खत्म होने के बाद हुए इन तबादलों में 10 जिलों में नए DM की तैनाती सहित कुल 25 जिलों के डीएम बदले गए हैं.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
1
लखनऊ : प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते बिजली सप्लाई की तैयारियां तेज, इसबार बिजली की मांग 34 हजार मेगावाट के पार जाने का अनुमान. विभाग ने उत्पादन और आपूर्ति के सभी स्रोत किये सक्रिय, 34 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति की है तैयारी. 80 फीसदी बिजली की मांग पहले से तय एमओयू से होगी बाकी 20 फीसदी बिजली एक्सचेंज प्लेटफोर्म से जरुरत के समय खरीद कर पूरी की जायेगी. पावर कारपोरेशन के एमडी पंकज कुमार के मुताबिक बीते वर्षों की आधिकतम मांग के आधार पर इस बार भी जून में मांग ज्यादा रहने की संभावना है.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
2
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अफसर अंकित अग्रवाल को प्रतिनियुक्ति पर मिली केंद्र में तैनाती, MSME मंत्रालय में निदेशक का मिला पद. अंकित अग्रवाल वर्तमान में निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर हैं तैनात और तमिलनाडु में चुनावी ड्यूटी पर हैं तैनात.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
1
लखनऊ : पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन. 594 किमी लम्बे इस एक्सप्रेसवे के इसके उदघाटन के साथ ही जहाँ मेरठ से प्रयागराज का सफर महज 06 घंटे का होगा वहीँ एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर होगी 60 फीसदी. यह हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली व प्रतापगढ़ जिलों से होकर गुजरेगा.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for