Sunday, June 14 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
1
लखनऊ : नोएडा में श्रमिक आन्दोलन के दौरान हुई हिंसा का मामला, 01 लाख का इनामी मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार. श्रमिक आन्दोलन के नाम पर हिंसा, आगजनी और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ STF और पुलिस की संयुक्त रूप से व्यापक छापेमारी जारी, अर्बन नक्सल से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकाने पर भी छापेमारी.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
0
दिल्ली : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महगाई भत्ते में हुई 02 फीसदी की वृद्धि के साथ अब यह हुआ 60 फीसदी. शनिवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मिली मंजूरी. DA और DR में हुई यह बढ़ोत्तरी 01 जनवरी 2026 से होगी लागू, करीब 50 लाख 46 हजार कर्मचारी और 68 लाख 27 हजार पेंशनधारक इस्ससे होंगे लाभान्वित, इस बढ़ोत्तरी से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 6791.24 करोड़ रूपये का बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
0
दिल्ली : होर्मुज फिर बंद, भारतीय झंडे का एक टैंकर ने किया होर्मुज पार बाकी को मंजूरी का इन्तजार. दो भारतीय जहाज़ों पर होर्मुज में हुई फायरिंग, भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब. उधर अमेरिका ने भारत को रुसी तेल की खरीद की छूट 16 मई तक बढाई.
Rajesh Tiwari
April 19, 2026
1
लखनऊ : अक्षय तृतीय आज, सर्राफा बाजार में रौनक, ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम आफर दे रहे व्यापारी. डायमंड पर मेकिंग चार्ज शून्य तो ग्राहकों को चंडी के सिक्के देने का आफर, बनवाई का चार्ज शून्य फीसदी और ढेरों उपहार दे रहे व्यापारी.
Rajesh Tiwari
April 13, 2026
2
लखनऊ : 2027 के कसमकस में केंद्र से बीजेपी नेताओं को भेज ले रही फीडबैक, मुद्दे सुलझाने से लेकर मुद्दे आगे चलाने को लेकर हो रहा विचार-विमर्श. बीजेपी संगठन चुनाव प्रक्रिया हुई काफी लम्बी, अब चुनाव की दहलीज पर कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने की हो रही कवायद मंत्रिमंडल विस्तार, बोर्डों, निगमों में नियुक्ति के लिए कसमकस जारी. ऐसे में इस बैठकी से कौन सी निकलेगी उर्जा और भाजपाई कितने होते हें उर्जावान? फ़िलहाल यह भविष्य पर.
Rajesh Tiwari
April 13, 2026
1
लखनऊ : आखिर मंत्रिमंडल विस्तार और निगमों व बोर्डों में नियुक्तियां चुनाव के ही वक्त क्यों? और क्यों बीजेपी को नियुक्त करने में छूट रहा पसीना? क्या पार्टी के इस कदम से निराशा झेल रहे कार्यकर्ताओं में आ पायेगा उत्साह? प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड और लोक सेवा आयोग जैसे निगमों और बोर्डों के साथ अन्य बोर्डों/निगमों में नियुक्ति क्यों नहीं? फ़िलहाल भाजपा में मंथन जारी लेकिन उठ रहे उक्त अहम् सवाल.
Rajesh Tiwari
April 13, 2026
2
लखनऊ : सीएम योगी का निर्देश, श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं, औद्योगिक इकाईयों में श्रम कानूनों का पूरी तरह से पालन कराने का दिया निर्देश. साथ ही उन्होंने श्रमिकों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के पीछे विघटनकारी तत्वों के शामिल होने की आशंका भी जताई. सीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में ख़ुफ़िया तंत्र की निगरानी और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए.
Rajesh Tiwari
April 13, 2026
2
दिल्ली : होर्मुज पर उलझी अमेरिका-ईरान वार्ता हुई फेल. होर्मुज स्ट्रेट के अलावा परमाणु कार्यक्रम, युद्ध की भरपाई, ईरान पर लगा प्रतिबन्ध हटाना और ईरान के खिलाफ क्षेत्र में जारी युद्ध जैसे विषय भी रहे बातचीत का मुद्दा लेकिन मामला होर्मुज पर अटका. ख़बरों के मुताबिक़ इजरायल और अमेरिका ने फिर से युद्ध के लिए कमर है कसी.
Rajesh Tiwari
April 13, 2026
4
चित्रकूट : एसडीएम अतर्रा पर गिट्टी लदी ट्रक को छोड़ने के एवज में 42 हजार ऑनलाइन वसूलने का आरोप, ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला का आरोप दिखाया ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट, एसडीएम राहुल द्विवेदी का इससे इनकार.
Rajesh Tiwari
April 11, 2026
1
दिल्ली : सरकारी आवास के स्टोर में लगी आग और उसके बुझाने के दौरान मिले जले नोट मिलने के बाद चर्चा में आये और महाभियोग का सामना कर रहे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफ़ा, चीफ जस्टिस को भी भेजी इस्तीफे की कापी. माना जा रहा है कि महाभियोग से हटाये जाने पर हाईकोर्ट के जजेज के “सेलरी एंड कंडीशन सर्विस एक्ट” 1954 लागू नहीं होता और जस्टिस वर्मा रिटायर्मेंट के बाद मिलने वाले सभी लाभों से वंचित होते. ऐसे यदि इनका यह इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया जाता है तो वह सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले समस्त लाभों के हकदार होंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for