Sunday, June 14 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 11, 2026
2
दिल्ली : ईरान अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में बातचीत आज, बातचीत के 03 बिंदु अहम्, फंस सकता है पेंच. 1. न्यूक्लियर कार्यक्रम, ईरान जारी रखने के पक्ष में जबकि अमेरिका ऐसा नहीं चाहता. 2. होर्मुज पर ईरानी कंट्रोल जबकि अमेरिका बिना फीस के चाहता है खुला रहे. 3. ईरान पर लगे सभी अन्तराष्ट्रीय प्रतिबन्ध हटें, फ्रीज एसेट्स रिलीज हों और नुकसान की भरपाई की जाये.
Rajesh Tiwari
April 10, 2026
7
लखनऊ : राजधानी के जानकीपुरम विस्तार के केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान संस्थान (CRIH) की OPD में एक वर्ष में बढ़ी 22 फीसदी मरीजों की संख्या. डाक्टरों के मुताबिक़ होम्योपैथी अब केवल विकल्प नहीं बल्कि प्राथमिक उपचार बन रही है . बाकियों की तुलना में इसका अधिक सुलभ और सस्ता होना साथ ही इसके दवाओं का कोई दुष्प्रभाव न होना है लोगों के भरोसे का कारण, तमाम बीमारियों का उपचार रहता है काफी सकारात्मक. पिछले 04 वर्षों में OPD में आने वाले मरीजों की संख्या को देखें तो वर्ष 2023 में 7098 मरीज, 2024 में 48903 मरीज, 2025 में 62124 मरीज और वर्ष 2026 में केवल जनवरी और फरवरी माह में 10520 मरीज आ चुके हैं.
Rajesh Tiwari
April 10, 2026
4
चंडीगढ़ : IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला, 590 करोड़ का गबन 02 आईएएस अफसर प्रदीप कुमार व रामकुमार सिंह हुए निलंबित, CBI की दिल्ली शाखा ने बुधवार को किया केश दर्ज. बताते चलें कि IDFC बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 08 सरकारी विभागों, बोर्डों व निगमों के खाते थे. इनसे सरकारी रकम को निजी क्षेत्र के बैंकों से छदम कंपनियों स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट, एसआरआर प्लानिंग ग्रुप्स, कैपको फिनटेक सर्विसेज और आरएस ट्रेडर्स व अन्य के खातों में भेजी गयी.
Rajesh Tiwari
April 10, 2026
3
लखनऊ : “राष्ट्रीय ख़ुफ़िया ग्रिड” (नेटग्रिड) अपराध नियंत्रण के लिए अहम, पर प्रभावी उपयोग न होने के चलते उत्तर प्रदेश का स्थान देश में 15वां, गृह मंत्रालय ने जतायी नाराजगी, उपयोग बढाने के दिए निर्देश. केंद्र की नाराजगी के बाद सक्रिय हुए डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को नेटग्रिड के अधिकतम इस्तेमाल करने को दिए निर्देश, लापरवाही मिलने पर कार्यवाही संभव. नेटग्रिड एक केन्द्रीय डिजिटल प्लेटफार्म है, जो 11 केन्द्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस को रियल-टाईम डेटा उपलब्ध कराता है. इससे आतंकवाद, साईबर अपराध, संगठित अपराध, नकली नोट और मादक पदार्थों के नेटवर्क पर निगरानी आसान होती है.
Rajesh Tiwari
April 10, 2026
3
लखनऊ : चुनाव आयोग द्वारा बंगाल से वापस भेजे गए यूपी कैडर के आईएएस अनुराग यादव को लेकर आमजन व बुद्धिजीवियों में चर्चा है लेकिन “आईएएस एसोसियेशन” की चुप्पी. जबकि जानकारी के मुताबिक यूपी के आईएएस एसोसियेशन के whatsapp ग्रुप में एक अफसर ने अनुराग यादव के इस प्रतिरोध के कदम पर गौरान्वित हुए और करीब 03 दर्जन आईएएस अफसरों ने इसको लाईक किया. इसके पहले भी उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह को गुजरात से और अब 2000 बैच के अनुराग यादव को बंगाल चुनाव के आब्जर्वर पद से चुनाव आयोग द्वारा वापस भेजा गया है.
Rajesh Tiwari
April 9, 2026
4
लखनऊ : कानपुर में वाणिज्य कर विभाग में तैनात रहे अपर आयुक्त केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज, विजिलेंस ने यह कार्रवाई शासन के आदेश हुई. शासन ने 19 सितंबर 2023 को उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए थे. जिसमें सामने आया कि एक निर्धारित अवधि के दौरान केशव लाल ने अपने सभी ज्ञात आय स्रोतों से कुल 1 करोड़ 34 हजार 5 रुपये अर्जित किए, जबकि इसी अवधि में उनके द्वारा 18 करोड़ 27 लाख 20 हजार 130 रुपये खर्च किए गए. इस तरह उनका व्यय उनकी ज्ञात आय से 17 करोड़ 26 लाख 86 हजार 125 रुपये अधिक पाया गया.
Rajesh Tiwari
April 9, 2026
3
लखनऊ : यूपी में 05 आईएएस अफसरों के तबादले, आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक, आईएएस रत्नेश सिंह को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, अशोक कुमार को विशेष सचिव सिचाई एव कारागार प्रशासन, डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यलय केकुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अनीता वर्मा सिह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा और कुलसचिव डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पद पर तैनात किया गया.
Rajesh Tiwari
April 9, 2026
2
लखनऊ : बिजनौर में तैनात प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार घूस लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार.शिकायतकर्ता पंचायत सचिव से उसके कार्यकाल के दौरान कराए गए 06 विकास कार्यों की जांच से सम्बंधित कारण बताओ नोटिस और जांच ख़त्म करने के एवज में हुई थी रिश्वत की मांग.
Rajesh Tiwari
April 9, 2026
3
दिल्ली : ईरान पर ट्रंप की डेडलाइन ख़त्म होने से 10 मिनट पहले हुआ समझौता, पाकिस्तान की मध्यस्तता पर अमेरिका ईरान ने किया युद्ध से 02 हफ्ते का अल्पविराम. अमेरिका ईरान में फिर बातचीत शनिवार को. इस बीच बुधवार को लेबनान में इजरायली हमले में 250 से ज्यादा मौत होने की खबर, नाराज ईरान नें होर्मुज फिर किया बंद.
Rajesh Tiwari
April 8, 2026
3
लखनऊ: DGP यूपी राजीव कृष्णा का बड़ा एक्शन, 5 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 2 डिप्टी SP पर जांच के आदेश. कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर DGP का सख्त संदेश. समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई. DGP ने पुलिस हेडक्वार्टर में की हाई लेवल मीटिंग. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी बड़े अधिकारी, ADG, IG/DIG और SSP/SP बैठक में रहे शामिल. कई जिलों में बढ़ती दुर्घटनाओं पर DGP सख्त, 5 थाना क्षेत्रों में हादसों की बढ़ोतरी बनी कार्रवाई की वजह. वाराणसी के चोलापुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर. गोरखपुर, कन्नौज, बाराबंकी और जौनपुर में भी कार्रवाई. बाराबंकी के CO ट्रैफिक पर प्रारंभिक जांच के आदेश. जौनपुर के CO ट्रैफिक भी जांच के दायरे में.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for