Saturday, October 24 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
May 5, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का उद्योग जगत ने भी किया स्वागत. कारोबारियों को भरोसा कि बंगाल अब महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्यों को टक्कर देगा. केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने से बड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आने की उम्मीद.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
6
लखनऊ : सोमवार को हुई सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्ताव हुए मंजूर, नई तबादला नीति, सोलर प्लांट स्थापित किया जाना और सीएम फेलोशिप होगी शुरू, जैसे हुए अहम् फैसले. रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल, अब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 5 से 31 मई तक किए जाएंगे. दो फिल्में ‘शतक-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’व ‘गोदान’टैक्स फ्री घोषित. फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी. किसानों को मिलेगा टावर और विद्युत लाइन का मुआवजा. यूपी के स्वाद की होगी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग, 75 जिलों के पारंपरिक पकवानों को मिलेगा वैश्विक बाजार. ब्रांडिंग से लेकर बाजार तक पूरी चेन पर काम.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
2
दिल्ली : भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में भाजपा पहली बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर, आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बंगाल में इतिहास रचने के करीब भाजपा. सामने आ रहे रुझान से साफ़ है कि बंगाल में भगवा परचम लहराने को तैयार है.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
1
दिल्ली : केरल में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जोरदार बढ़त. रुझानों के मुताबिक यूडीएफ करीब 96 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि वाम मोर्चा 41 और भाजपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
2
दिल्ली : जारी मतगणना के रुझानों में बढ़त से खुश भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले आज बंगाल का अंधेरा छंट गया. दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने चुनाव रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं. उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को मतदान केंद्रों से नहीं हटने की अपील की.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
4
दिल्ली : देश के 05 राज्यों बंगाल, आसाम, तमिलनाडु, पांडिचेरी, केरला में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना जारी, केरल में भी वाम दल हार की ओर तो बंगाल में बीजेपी की बढ़त, उत्साहित भाजपाईयों ने ममता बनर्जी के घर के बाहर लगाए जय श्री राम के नारे. रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. बंगाल में भाजपा की बहुमत की बढ़त तो टीएमसी 100 के आंकड़े के नीचे. केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत की तरफ, असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
4
लखनऊ : वैश्विक स्तर पर पिछले एक दशक में कोरोना से लेकर तमाम अन्य बीमारियों ने विश्व भर में लोगों के स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंता खड़ा किया है. अब हंटावायरस संक्रमण के प्रकोप को लेकर लोगों को सावधान किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर फैली बीमारी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बीमार हैं. विशेषज्ञों को शक है कि यह चूहों से फैलने वाला हंटावायरस संक्रमण का प्रकोप हो सकता है. हंटावायरस मुख्य रूप से चूहों के पेशाब, लार और मल के संपर्क में आने से फैलता है. शुरुआत में इसके लक्षण बिल्कुल फ्लू जैसे होते हैं, पर ये गंभीर रूप भी ले सकता है.
Rajesh Tiwari
April 29, 2026
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में अफसरों के चहेते बाबुओं की मौज, साहब की कृपा से इनपर नहीं लागू होता कायदा कानून. परिवहन विभाग में अराजकता चरम पर, RTO व ARTO कार्यालयों से लेकर परिवहन विभाग मुख्यालय तक मची है अंधेरगर्दी. एक सीनियर असिस्टेंट की पोस्टिंग आगरा में लेकिन ड्यूटी गाजियाबाद में, हापुड़ में तैनात प्रधान सहायक को दिल्ली NCR से है बड़ा लगाव, ड्यूटी दे रहे नोएडा में. मुख्यालय मामले को दबाने में जुटा.
Rajesh Tiwari
April 29, 2026
5
लखनऊ : 37000 करोड़ की लागत वाले गंगा एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, 5700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, दो पहिया से लेकर भारी वाहने तक की दरें तय. मेरठ से प्रयागराज तक रफ़्तार की गंगा के साथ ही बहेगी विकास की भी गंगा. स्विस तकनीकी से सुरक्षित होगा गंगा एक्सप्रेसवे, सुविधाएं सहित सब चीज रहेगी हाईटेक, प्रदेश का कोना कोना होगा कनेक्ट, गाँवों किसानों की होगी तरक्की.
Rajesh Tiwari
April 25, 2026
3
लखनऊ : यूपी में प्रशासक समिति के जरिये बढ़ सकता है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल हो रहा है पूरा. मतदाता सूची का तैयार न होना, समर्पित पिछड़ा आयोग का अब तक तक गठन न होना और पंचायत चुनाव का प्रकरण न्यायालय में लंबित होना बना वजह.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for