Friday, June 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
April 3, 2026
4
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 16 फीसदी बजट नहीं हुआ इस्तेमाल. विभाग में 18 मंडलों में नोडल और कई सलाहकारों की तैनाती के बाद भी 5700 करोड़ रूपये का इस्तेमाल नहीं किया जा सका. शासन से जारी आंकड़ों से साफ़ है कि आशंकाओं के अनुरूप इसबार भी बजट सरेंडर करने की नौबत बनी. हांलांकि इसबार पिछले तीन वित्तीय वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा बजट का खर्च किया गया. वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 85%, 2024-25 और 2023-24 में यह आंकड़ा 78%-78% रहा था.
Rajesh Tiwari
April 3, 2026
3
लखनऊ : उत्तर पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी का ऐलान वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में होगी 81000 से अधिक पदों पर भर्ती. फिलहाल सैबर हेल्पलाईन की क्षमता प्रतिदिन 1709 से बढ़कर 7467 हो गयी, सतर्कता अनुष्ठान में कुल 414 जांचें लंबित, 340 जांचों को निस्तारित करने का इस वर्ष का लक्ष्य. सीएम योगी ने PRV के रिस्पोंस समय को औसतन 06 मिनट करने के निर्देश दिए.
Rajesh Tiwari
April 3, 2026
2
दिल्ली : चाँद पर पहुँचने की दिशा में 53 साल बाद इंसान ने बढाया कदम, केनेडी स्पेस सेंटर से 10 दिन के मिशन पर 04 अन्तरिक्ष यात्रियों को लेकर आर्टेमिस 2 रवाना. 1972 के बाद अपोलो-17 मिशन के बाद यह पहली बार होगा कि जब इंसान चाँद के करीब होगा पर चाँद की सतह पर नहीं उतरेगा. 2.3 लाख मील दूर धरती से इंसान जाएगा और पृथ्वी की आर्बिट से निकलकर इंसान चन्द्रमा के पीछे से गुजरेगा. इस बार के अन्तरिक्ष मिशन में 03 पुरुष वाईजमैन, विक्टर, जेरेमी और 01 महिला क्रिस्टीना का नाम शामिल है.
Rajesh Tiwari
April 3, 2026
4
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच सरकार ने पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी ख़त्म किया, इससे प्लास्टिक, टेक्सटाइल, उर्वरक और ऑटो सेक्टर को मिलेगी राहत. उधर ईरान ने इजरायल में तेल अवीव और अन्य कई देशों पर हमले किये, यूएई ने कहा कि 19 मिसाईलें और 26 ड्रोन गिराए, उधर ने कतर ने यूएन में शिकायत किया है. ईराक के इरबिल में तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले के बाद काफी देर तक धुएं का गुबार उठता रहा.
Rajesh Tiwari
April 3, 2026
3
दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, अगले दो-हप्तों में जोरदार हमला कर ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देंगे. जवाब में ईरान ने कहा कि सभ्यताएं युद्ध से नष्ट नहीं की जा सकतीं. ईरान ने कहा कि अमेरिका अपने 250 साल के इतिहास के साथ हमारी 6000 साल पुरानी सभ्यता को चुनौती दे रहा है. यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक ट्रंप पछतावा कर सरेंडर नहीं करते.
Rajesh Tiwari
April 2, 2026
5
अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में हाईटेक डाक्टर, फोन पर करवाई डिलीवरी जच्चा-बच्चा की मौत, परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला, मंगलवार को हॉस्पिटल की डाक्टर ने फोन पर स्टाफ के हाथों डिलीवरी करा डाली, जिसके कुछ ही देर बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील। डॉ अंजली श्रीवास्तव ने किया यह कारनामा, सीएमओ डॉ आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार जांच जारी और फरार डॉक्टर व कर्मचारियों की तलाश जारी।
Rajesh Tiwari
April 2, 2026
7
लखनऊ : मार्च माह में सोलर पैनल लगाने में यूपी ने गुजरात, महाराष्ट्र और केरल जैसे अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ बना अव्वल. मार्च माह में उत्तर प्रदेश में 52729 रूफटाप सोलर प्लांट इंस्टाल किये गए जोकि अब तक किसी भी राज्य द्वारा एक माह में किये गए इंस्टालेशन की सर्वाधिक संख्या है. सिर्फ 31 मार्च को देश भर में सबसे ज्यादा 3188 सोलर रूफटोप संयंत्र स्थापित किये गए हैं.
Rajesh Tiwari
April 1, 2026
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों 42 ब्लड बैंकों पर छापा, पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र में भी मिली गड़बड़ी. गाजियाबाद, मेरठ और वाराणसी के 42 ब्लड बैंकों पर हुई छापेमारी में 07 में मिली गंभीर अनियमितता, अधिकारियों ने जादा ताला. कहीं डाक्टर तो कहीं डोनर का रिकार्ड मिला गायब, डोनर का ब्लड लेने से पहले HIV टेस्ट तक नहीं कराया जा रहा.
Rajesh Tiwari
April 1, 2026
3
दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट, ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण खासकर आर्थिक गतिविधियों के लिए शामिल समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने के प्रस्ताव को मजूरी दी. इसके अलावा ईरान ने हमले की स्थिति में सख्त सैन्य जवाब की चेतावनी जारी कर कहा कि अमेरिकी ठिकानों को बनायेंगे निशाना, फ़िलहाल यरुशलम से दुबई तक ईरान के हवाई हमले जारी. इसके अलावा अमेरिका में पेट्रोल 04 डालर के पार, ट्रंप सरकार पर गहराया संका, माध्यम वर्ग में बढ़ रही नाराजगी.
Rajesh Tiwari
April 1, 2026
3
लखनऊ : यूपी के “वन ट्रिलियन डालर” इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएम योगी का निर्देश, अब प्रदेश के हर जिले में नियुक्त किये जायेंगे “सीएम फेलो”. जिसमें एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डाटा विश्लेषक फेलो के तौर पर होंगे तैनात जोकि जिले के आर्थिक संसाधनों और निवेश की संभावनाओं का विश्लेषण कर रिपोर्ट बनायेंगे जिसके आधार पर जिला केन्द्रित विकास नीति बनायी जायेगी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for