Friday, June 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
April 1, 2026
4
लखनऊ : आखिर क्यों सरकार और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर इस्तीफा दे रहे प्रशासनिक अफसर? उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा के दो प्रमुख संवर्ग आईएएस और पीसीएस जिनपर शासन की नीतियों और जनकल्याण की प्रमुख जिम्मेदारी होती है, के सदस्यों के इस्तीफे से खड़े हो रहे सवाल कि आखिर कमी कहाँ? सरकार में या फिर चालू सिस्टम में. पहले पीसीएस संवर्ग के अलंकार अग्निहोत्री और अब आईएएस रिंकू के इस्तीफे के कारण में उनकी रूचि भी हो सकती है, लेकिन दोनों का आरोप सरकार और सिस्टम पर भी है.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
लखनऊ : सरकार की नाक के नीचे आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे मुनाफाखोर, सीएम योगी के सख्त प्रशासन की उड़ा रहे खिल्ली, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की के छापे से सामने आयी हकीकत. ब्लड बैंक में बिना “एलाईजा टेस्ट” (बिना जांचा) यानि बिना खून जांच के जमा किया जा रहा था ब्लड. ब्लड डोनेट करने के पहले भरे जाने वाले 25 सवालों के जवाब नदारद, न डाक्टर न स्टाफ. फ़िलहाल FSDA ने 11 ब्लड बैंक बंद करवाए.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
लखनऊ : लखनऊ वासियों की जेब पर नगर निगम व LDA का डाका, कल्याण मंडपों का किराया 40 फीसदी बढाया, पहले की बुकिंग पर भी यह बधा किराया होगा लागू. झुलेलाल वाटिका में धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए 05 हजार की जगह अब 10 हजार देने होंगे और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए लगाने वाला किराया 1.50 लाख से बढ़कर अब हुआ 03 लाख. 25 से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी नर्सिग होंम, होटल, रेस्तरां के लायसेंस शुल्क में. हाउस टैक्स 01 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन जमा करने पर 10 फीसदी की छूट, जोनल कार्यालय की विंडो पर जाकर जमा कराने पर केवल 8 फीसदी की ही छूट मिलेगी. LDA से नक्शा पास करवाने के शुल्क में भी 3.58% का इजाफा.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
लखनऊ : वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 01 अप्रैल से वित्तीय सेवाओं के लिए होंगे कई अहम् बदलाव. नए श्रम क़ानून के तहत अब बेसिक सेलरी कम से कम 50 फीसदी रखना अनिवार्य, PF और ग्रेच्युटी मिलेगी ज्यादा लेकिन टेक-होम सेलरी होगी थोड़ी कम. “प्रीवियस ईयर” और “असेसमेंट ईयर” की जगह अब केवल “टेक्स ईयर”, HRA छूट के लिए माकन मालिक का PAN और किराए का प्रूफ जरुरी. साल के 10 लाख से ज्यादा खर्च की जानकारी अब इनकम टेक्स को भेजनी जरुरी, टोल पर अब कैश भुगतान होगा बंद, दरों में हो सकती है बढ़ोत्तरी.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
25
दिल्ली : सुप्रीमकोर्ट का अस्थाई कर्मचारियों के हक़ में एक अहम् फैसला, लम्बे समय तक काम लिया तो पद माना जाएगा स्थाई, मामला कानपुर नगर निगम में 1993 से 2006 तक लगातार काम कर रहे स्विच मैन कर्मचारियों से जुड़ा. कोर्ट ने कहा कि 12-13 साल तक निरंतर काम करने वाले कर्मचारी को अस्थायी कहना गलत, महज वैकल्पिक कर्मचारी मानकर अचानक नौकरी से नहीं निकला जा सकता. कोर्ट ने कहा कि इतनी लम्बी कार्यावधि से सिद्ध होता है कि वहाँ काम स्थायी और नियमित मौजूद था. सुप्रीम कोर्ट ने इन कर्मचारियों की बहाली का आदेश जारी कर बटन पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया. अदालत का मानना है कि यह देखना जरुरी है कि हटने के बाद यह कर्मचारी कहीं और तो काम नहीं कर रहे थे. इसके आधार पर मामला पुनः हाईकोर्ट पहुंचा लेकिन फैसले ने संविदाकर्मियों को बड़ी राहत दी है.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
अयोध्या : अयोध्या में सरयू किनारे 52 एकड़ में जल्द बनेगा मंदिर संग्रहालय, भूमि चिन्हित जल्दी ही शुरू होगा बाउन्ड्रीवाल का निर्माण. इसके आलावा अत्याधुनिक 7डी गैलरी में एकसाथ 30 श्रद्धालु बैठ देख सकेंगे 17 मिनट में बजरंग बली की वीरता, पराक्रम और भक्ति की गाथा, साथ ही स्पेशल इफेक्ट से दिखेगी जीवन्तता. शुभारम्भ के लिए ट्रस्ट की अंतिम मंजूरी का इन्तजार फिर खुलेगा भक्तों के लिए. फ़्रांस के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम 05 दिन रुककर इसके संचालन सम्बन्धी बारीकियों का कर चुकी है मुआयना.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
2
कानपुर : उत्तर प्रदेश के आद्योगिक शहर कानपुर पर पड़ रहा पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संकट, 10 हजार करोड़ के झटके में पहुंचे उद्योग. 700 करोड़ का निर्यात रुका, नए आर्डर नहीं मिलने से केवल 30 फीसदी बचा उत्पादन. सबसे ज्यादा असर सिमटा उत्पादन, चमड़ा, कपड़ा, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक और केमिकल इंडस्ट्री पर, कच्चे माल की किल्लत बरकरार. श्रृंगार नगरी फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने के काम में लगे 05 लाख मजदूरों को अब भविष्य को लेकर सताने लगी है चिंता.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
लखनऊ : स्क्रेप कारोबारीओं का जीएसटी चोरी का खेल उजागर, 50-50 के अनुपात से कर रहे GST चोरी. कागजों में नए और पुराने लोहे का अनुपात 70:30 का दिखाकर टैक्स बचाने में जुटे कारोबारी. जान में जुटी एजेंसियों के मुताबिक स्क्रैप के माध्यम से अरबों रूपये की GST चोरी में एक संगठित गिरोह सक्रिय, इस खेल में नए और पुराने लोहे का वास्तविक अनुपात 50:50 तक पहुंचा जबकि कागजों पर यह 70:30 है. कारोबारी नए आयरन और स्टील के साथ करीब 50 फीसदी तक कबाड़ लोहा कर रहे सप्लाई जबकि कागजों में केवल 70:30 दिखाते हैं. नए लोहे और स्टील उत्पादों पर 18% GST लगती है और पुराने पर यह करीब 5% है.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
कानपुर : योगिराज में भी भयमुक्त हो गए प्राईवेट अस्पताल, अस्पतालों की मिलीभगत से फल फूल रहा किडनी का अवैध धंधा. कानपुर में किडनी रैकेट के ताजे खुलासे ने खोली पोल. 9.5 लाख में खरीदी किडनी को 90 लाख में बेचीं. फ़िलहाल दलाल अस्पताल संचालक और डाक्टर दम्पति समेत 10 लोग हिरासत में. अब इसमें होगी निष्पक्ष और सख्त कार्यवाई या फिर सिस्टम लीपापोती कर मामले को करेगा किनारे?
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध इस संकट को लेकर आलोचना करने वाले और अमेरिका-इजरायल की इस कार्यवाई को अवैध व अन्यायपूर्ण बताने वाले स्पेनी पीएम ने ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र किया बंद. उधर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले का मकसद स्पष्ट करें ट्रंप.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for