Friday, June 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
दिल्ली : ईरान द्वारा कुवैत में खारे पानी को मीठा करने वाले संयंत्र पर किये गए हमले से 01 भारतीय की मौत, इजरायल ने 24 घंटे में किये 140 हमले, ईरानी मिडिया के मुताबिक उत्तरी तवरेज में पेट्रोकेमिकल संयंत्र इस हवाई हमले में हुआ क्षतिग्रस्त. ईरान के खोंडाब परमाणु संयंत्र को भी भारी नुकसान.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
3
दिल्ली : पश्चिमी एशिया संकट, होर्मुज मार्ग बना अमेरिका के गले की हड्डी, अमेरिका का ईरान को फिर चेतावनी, ईरान तुरंत खोले होर्मुज अन्यथा अब तेल-बिजली संयंत्रों पर होंगे हमले. साथ ही ईरान द्वारा शान्ति समझौता न किये जाने पर खार्ग द्वीप मिटाने की भी ईरान को अमेरिका की धमकी. उधर ईरान ने इजरायली रिफायनरी पर हमला कर कहा कि अमेरिकी इजरायली कमांडरों, नेताओं के दफ्तरों को बनायेंगे निशाना, ईरान का इजरायली और खाड़ी देशों में लगातार हमले जारी, ईरान ने इजरायल के हाईफा तेल रिफायनरी पर किया हमला कर किया आग के हवाले.
Rajesh Tiwari
March 31, 2026
2
कन्नौज : डीएम आशुतोष अग्निहोत्री और आईपीएस से समाज कल्याण राज्यमंत्री बने असीम अरुण द्वारा पहले लापरवाही और प्रोटोकाल उल्लंघन को लेकर जिलाधाकारी को पत्र जारी करने के बाद अचानक कलेक्ट्रेट पहुँच औचक निरिक्षण करने से माना जा रहा है कि दोनों के बीच नहीं आयी है तल्खी में कमी. सोमवार औचक निरिक्षण को कलक्ट्रेट का निरिक्षण करने पहुंचे मंत्री असीम अरुण को कई कर्मचारी नदारद मिले, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाई करने के दिए डीएम को निर्देश.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
5
लखनऊ : झूठी FIR और फर्जी गवाही को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी यूपी ने जारी किये नए दिशा-निर्देश. अब झूठी शिकायत कर FIR दर्ज कराने वालों के अलावा झूठी गवाही करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 212 और 217 में दर्ज होगा केस. परिवाद के लिए हाईकोर्ट ने जारी किया हिंदी अंग्रेजी में प्रोफार्मा, डीजीपी ने सभी अफसरों को समीक्षा संग सावधानी बरतने की दिया सलाह.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
3
दिल्ली : एसोशियन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म (ADR)की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रिय राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में 161% की हुई वृद्धि. भाजपा को मिलने वाले चंदे में हुई 10 गुना की वृद्धि, तो कांग्रेस भी पीछे नहीं.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
2
दिल्ली : लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ होगा 2029 का लोकसभा चुनाव, महिला आरक्षण पर सरकार का फार्मूला तय, खरगे बोले कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन की इतनी जल्दबाजी क्यों?
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
3
दिल्ली : भारत-चीन जैसे 05 मित्र देशों के लिए ईरान ने खोला होमुर्ज मार्ग, पर दुश्मनों के लिए नहीं. खरग द्वीप में अमेरिकी हमले की आशंका को देख बाब-अल-मंदेब खाड़ी को बंद करने की ईरान की धमकी, बारूदी सुरंगे बिछानी शुरू. होर्मुज बंद करने वाले ईरानी नौसेना प्रमुख को मार गिराने का इजरायल का दावा.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
2
लखनऊ : 23 मार्च 2026 को यूपी सरकार के साथ एमओयू साईन कर आरोपों में फंसी कंपनी “पुच एआई” का 25 हजार का निवेश समझौता किया गया रद्द, इरनी बड़ी परियोजना के लिए कंपनी की आर्थिक स्थिति नहीं मिली मजबूत, फंड के श्रोत भी नहीं मिले भरोसेमंद. invest यूपी ने प्रकरण से सबक ले सख्त किये नियम मानकों पर खरा उतरने वाले और वित्तीय विस्वसनीयता सुनिश्चित करने वाली कंपनियों वाली परियोजनाओं को बढ़ाया जाएगा आगे. लेकिन ऐसा हुआ क्यों यह सवाल अभी बरकार?
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
1
दिल्ली : केंद्र सरकार ने कहा कि देश में 60 दिन का तेल भण्डार और 30 दिन की एलपीजी है, कमी की खबरें अफवाह. सीएम योगी ने भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देकर जरूरत पर ही पेट्रोल-डीजल लें. पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ और तेल की कमी को लेकर कंपनियों का दावा कि तेल की राशनिंग नहीं बल्कि कैश एंड कैरी व्यवस्था लागू होने से कुछ छोटे शहरों में हो रही है दिक्कत .सरकार की सोशल मीडिया पर नजर, झूठे दावे पर होगी सख्त कार्यवाई. पश्चिम एशिया से उभरे संकट की चुनौतियों और उनकी तैयारियों को लेकर पीम मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेस करेंगे.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
2
लखनऊ : प्रदेश की गोशालाओं की कमियों की लगातार मिलती शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर, 30 मार्च से गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने को जिलों का निरीक्षण करेगी करेगी गोसेवा आयोग की टीम, मुख्यमंत्री को सौपेंगी रिपोर्ट . फ़िलहाल गोवंश सुरक्षा और उनके बेहतर देखभाल और मोनिटरिंग के लिए लगाये जा चुके हैं 7592 सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे रहेगी निगरानी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for