Friday, June 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
1
लखनऊ : विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बसपा ने 31 मार्च को बुलाई प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के प्रस्तावित यूपी कार्यक्रम और रोड शो की मायावती कर सकती हैं घोषणा, पदाधिकारियों से पूर्व के निर्देशों की ली जायेगी रिपोर्ट और इस बीच हुए संगठनात्मक बदलाव की पदाधिकारियों को दी जायेगी जानकारी.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
1
लखनऊ : आखिर कैसे बन जाते हैं सीएमओ दफ्तर से फर्जी दिव्यान्गता प्रमाणपत्र? परीक्षा सिस्टम असहाय, सिस्टम की कमजोरी का आलम यह कि अभ्यर्थी खुद चलने फिरने में असमर्थ लेकिन दे दिया दरोगा की परीक्षा. जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में हुई सेंधमारी, झांसी, ललितपुर सीएमओ दफ्तर से बने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसटीएफ़ की टीम ने किया खुलासा.
Rajesh Tiwari
March 27, 2026
1
लखनऊ : युद्ध संकट के चलते उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में डीजल-पेट्रोल ख़त्म के टंगे बोर्ड, रसोई गैस का संकट पहले से ही बरकरार. वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली जैसे जिलों में किल्लत, राजधानी लखनऊ सहित तमाम जगहों पर तेल की मारामारी लगी भीड़, पुलिस प्रशासन सक्रिय, मुख्यमंत्री की अपील आमजन अफवाहों से बचें, प्रदेश में नहीं है कोई ऐसी किल्लत.
Rajesh Tiwari
March 26, 2026
2
लखनऊ : घरेलु पर्यटन में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान, वर्ष 2025 में कुल 156 करोड़ पर्यटक यूपी आये इनमें 36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे. अयोध्या राम मंदिर में वर्ष 2025 में लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन रहा. दीपोत्सव, देव दीपावली, ब्रज का रंगोत्सव जहाँ केंद्र बना वहीँ अयोध्या, मथुरा, विन्ध्याचल, चित्रकूट और नैमिष में विशेष परिषदों का गठन कर, कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण व यात्रा अनुदान, आगरा, मथुरा में हेलीपैड सेवा की शुरुआत, लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु में हेलीकाप्टर सेवायें संचालित होने से इसमें तेजी आयी है. इसके आलावा निवेश पर्यटन नीति-2022 के तहत 36,681 करोड़ का निवेश हुआ, जिससे करीब 5लाख रोजगार के अवसर बनने की संभावना है और 1757 पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण किया गया है. ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 234 गांवों का चयन किया गया, 2026-27 तक 50,000 होम स्टे विकसित करने का लक्ष्य. उक्त बातें पर्यटन मंत्री ने सरकार के नौ साल की उपलब्धियां बताते हुए कहीं.
Rajesh Tiwari
March 26, 2026
1
लखनऊ : जल जीवन मिशन के 25 इंजीनियरों पर अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने की कार्यवाई, इनमें 11 अभियंताओं और लेखाकार को किया निलंबित, तो 03 को नोटिस, 07 का हुआ तबादला. निलम्बितों में लखीमपुर खीरी के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता, जौनपुर के अधिशासी अभियंता सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, चंदौली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अमित राजपूत, सहायक अभियंता सीताराम यादव, बिजनौर के सहायक अभियंता अकबर हसन, औरैया के जेई अनुराग गोयल, हाथरस के कुलदीप सिंह, आजमगढ़ के राजेंद्र यादव, बरेली के रूप चंद्र, बाराबंकी के जेई अवनीश प्रताप सिंह और कुशीनगर के कार्यवाहक खंडीय लेखाकार धर्मप्रकाश महेश्वरी का नाम शामिल.
Rajesh Tiwari
March 26, 2026
3
लखनऊ : यूपी का जहर बनता भूजल, प्रदेश के भूजल के आंकड़े चिंताजनक , सीएसआईआर-आईआईटीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा. राज्य के कई जिलों में पीने के पानी में फ्लोराईड, आर्सेनिक, नाईट्रेट तो उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी में मिले यूरेनियम के अंश. रिपोर्ट के मुताबिक 48 जिलों में नाईट्रेट, 46 में आयरन, 24 में फ्लोराईड और 22 में यूरेनियम के अंश मिले हैं. अलीगढ में स्थिति ज्यादा संवेदनशील, भूजल बढ़ा यकीन सुरक्षित नहीं.
Rajesh Tiwari
March 26, 2026
3
लखनऊ : संभल हिंसा मामले में तत्कालीन एएसपी अनुज चौधरी और इन्स्पेक्टर अनुज तोमर समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के FIR दर्ज करने के आदेश पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने आगे बढाया, अब 21 अप्रैल को होगी सुनवाई. बताते चलें कि संभल निवासी शिकायतकर्ता यामीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर कर इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी.
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम एशिया में गहराते संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे एकजुट होने का किया आह्वान, बोले हर चुनौती के लिए रहें तैयार. कांग्रेस ने मोदी के इस बयान को संवेदनहीन और तथ्यों से परे बता कर उठाये सवाल, खरगे ने कहा कि वर्तमान की विदेश नीति पीएम की व्यक्तिगत नीति बनी. रणनीतिक स्वायत्ता दांव पर होर्मुत्ज पर फंसे जहाज 25 दिन बाद भी सुरक्षित क्यों नहीं? तो राहुल गांधी ने कहा कि लगता है कि कोविड की त्रासदियाँ भूले पीएम. पीएम ने राज्यों को सख्त निर्देश और अपील केंद्र संग मिलकर चलें, गरीब कल्याण सर्वोपरि, कालाबाजारी पर नकेल ताकि विकास को मिल सके गति.
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
3
सुल्तानपुर : नृशंस डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड के दोषियों को उम्र कैद, तीन साल पहले पैसों के विवाद में हुई थी हत्या. एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने आरोपी अजय नारायण पर 1.20 लाख और दीपक सिंह पर 70 हजार का लगाया जुर्माना. दर्ज मामले के अनुसार 23 सितम्बर 2023 को जयसिंहपुर की जासापारा पीएचसी पर तैनात संविदा चिकित्सक डॉ घनश्याम तिवारी को आरोपियों ने बुरी तरह से मारापीटा था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. इस दौरान अन्य आरोपी जगदीश नारायण सिंह व विजय नारायण सिंह की ट्रायल के दौरान मौत हो गयी थी.
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट को लेकर अमेरिका व ईरान के बीच किये जा रहे दावों के बीच इजरायल द्वारा तेहरान के 50 से अधिक ठिकानों पर हमले किये. जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल के तेल अवीव व खाड़ी देशों में कई जगह मिसाईल दागे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for