Friday, June 26 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
3
दिल्ली : दया मृत्य से अंतिम सांस लेने वाले हरीश राणा के परिजनों ने कायम की मिशाल, दान किये अंग. देश में पहली दया मृत्यु पाने वाले हरीश राणा 13 साल कोमा में रहे , पिता की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था फैसला. जिसके बाद एम्स में धीरे-धीरे डाक्टरों ने बंद किया पोषण और इस तरह 10 दिन में लगा साँसों पर विराम.
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
2
प्रयागराज : प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज के धराशायी होने का मामला, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, बेटे, भतीजे सहित कुल 12 पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज. फिलहाल तीनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
Rajesh Tiwari
March 25, 2026
3
प्रयागराज : राजस्व परिषद् का नया निर्देश, दान की जमीन को व्यावसायिक मानकार स्टाम्प वसूली नहीं किया जा सकता.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
12
अयोध्या : राम मंदिर अयोध्या की वित्तीय वर्ष 2025-26 की 21 मार्च को हुई ट्रस्ट बैठक में पेश रिपोर्ट के अनुसार मंदिर की इस वित्तीय वर्ष की कुल आय 220 करोड़, 138 करोड़ का ब्याज भी मिला. मंदिर की यह आय श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को दिए गए दान पर आधारित है. राम मंदिर की हुंडी (दानपात्र) में सबसे अधिक 54.79 करोड़ का चढ़ावा, दान काउंटर से 18.88 करोड़, ऑनलाइन से 8.33 करोड़ मिला जबकि विदेशी दान केवल 78 लाख रूपये रहा. इस तरह 138 करोड़ के ब्याज को मिलाकर मंदिर की आय 220 करोड़ पहुँच गयी है.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जनक अमेरिकी राष्ट्रपति का अचानक युद्ध से यूटर्न, अंतहीन युद्ध, भारी खर्च और तेल संकट बनी वजह. ईरान आसान निशाना नहीं. युद्ध में रोज करीब 1.38 अरब डालर का हो रहा खर्च, पेंटागन से 200 से अधिक डालर की राशि मांगी. इसके अलावा नाटो ने बनायी दूरी, अमेरिका की वजह से विश्व में खड़ा हुआ अप्रत्याशित उर्जा संकट भी बन रहा कारण. इसके अलावा युद्द से खफा 66 फीसदी अमेरिकी इसे अपनी मनमर्जी बता रहे, इसलिए ट्रंप को सता रही इमेज की चिंता. जानकारी के मुताबिक 09 देशों में 40 उर्जा भंडार इस युद्ध में हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, वैश्विक तेल आपूर्ति रोज 11 मिलियन बैरल घटी, यह 1970 के युद्ध संकट से अधिक गंभीर.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
3
दिल्ली: बीते कल तक ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की धमकी देने वाला अमेरिका भागा, इजरायल हैरान. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए नौसैनिक अभियान नहीं चलाएगा, इसकी जिम्मेदारी होर्मुज का इस्तेमाल करने वाले देशों की है. अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल नहीं करता है. जानकार इस निर्णय के पीछे का कारण ईरान के समुद्री क्षेत्र में छिपी उन छोटी पनडुब्बियां को बता रहे हैं जो होर्मुज को अमेरिकी नौसेना का कब्रगाह बना सकती हैं. गौरतलब है कि 1980 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान भी अमेरिकी नौसेना को होर्मुज में कदम रखने की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
3
लखनऊ : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले प्रदेश में किसान बर्बाद, आलू उत्पादकों को नहीं मिल रहा उनकी फसल का उचित मूल्य. हालात इस कदर हो गए हैं कि किसान आलू के फसल की खुदाई करने के बजाय खेतों में ही हो रहे जोतने को मजबूर. वह सोमवार को राजधानी लखनऊ के लोहिया पार्क में डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
3
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में “निवेश मित्र 3.0” की करेंगे शुरुआत. निजी बिजनेस पार्क योजना का करेंगे अनावरण. कंपनियों को देंगे 2781 करोड़ की सब्सिडी.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
1
लखनऊ : कार्यकर्ताओं की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर, जिलों के प्रभारी मंत्रियों को पदाधिकारियों से मिलकर दिक्कतों को जानने और सुलझाने के दिए निर्देश. बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने बीते दिनों सभी 06 सांगठनिक क्षेत्रों में बैठक कर संघ पदाधिकारियों की समन्वय बैठक कर जमीनी हकिकत को समझा था.
Rajesh Tiwari
March 24, 2026
1
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम् टिपण्णी, स्थायी प्रकृति के कार्य दशकों तक आउटसोर्सिंग के जरिये करना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन. कोर्ट ने बरेली नगर निगम में 13 साल से कार्यरत लार्म्चारी के नियमितीकरण के दावे को खारिज करने के नगर आयुक्त के आदेश को किया रद्द, सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम दिशानिर्देशों के तहत पुनः विचार करने का दिया आदेश.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for