Monday, April 20 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
January 12, 2019
0
दिल्ली : भारतीय सूचना सेवा के 1989 बैच के अधिकारी नितिन वाकणकर को नया CBI प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. पीआईबी दिल्ली के एडीजी, नितिन वाकणकर को नए प्रवक्ता और मुख्य आईओ, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पद पर नियुक्त किया गया है. अभी तक इस पद पर तैनात रहे 1997 बैच के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अभिषेक दयाल को विज्ञापन प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली के रूप में स्थानांतरित किया गया है.
Rajesh Tiwari
January 12, 2019
0
दिल्ली : 1995 बैच के आईआरएएस अधिकारी आदित्य जोशी का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ा. आदित्य जोशी के निदेशक, केंद्रीय सतर्कता आयोग के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 6 मई, 2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
Rajesh Tiwari
January 12, 2019
0
दिल्ली : 1982 बैच के आईडीएएस अधिकारी पी एन सुकुल को सचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
January 12, 2019
0
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, चीफ जस्टिस, कर्नाटक हाईकोर्ट और जस्टिस संजीव खन्ना, जज, दिल्ली हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है.
Rajesh Tiwari
January 12, 2019
0
दिल्ली : एमपी कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी जयदीप गोविंद को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
January 11, 2019
0
दिल्ली : विक्रम मिश्री ने चीन में भारत के राजदूत के रूप में पदभार संभाला है. वह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1989 बैच के अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
January 11, 2019
0
दिल्ली : तन्मय लाल ने मॉरीशस गणराज्य के लिए भारत के उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है. वह 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. उन्होंने मॉरीशस के कार्यवाहक राष्ट्रपति एच. ई. परमशिवम् व्यपौरी के पत्र को प्रस्तुत किया था.
Rajesh Tiwari
January 11, 2019
0
दिल्ली : ओडिशा कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव, अतिरिक्त निदेशक, सीबीआई, नए निदेशक सीबीआई की नियुक्ति तक निदेशक, केंद्रीय जांच ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार जारी रखेंगे.
Rajesh Tiwari
January 11, 2019
0
दिल्ली : राकेश अस्थाना, स्पेशल डायरेक्टर सीबीआई के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट जिसने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जमानत अर्जी के बारे में आज फैसला सुना सकता है.
Rajesh Tiwari
January 11, 2019
1
दिल्ली : सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का नाम पिछले दिनों से काफी चर्चा में रहा है. कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी द्वारा सीबीआई के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद अब अगर सूत्रों की मानें तो उनके राजनीति में शामिल होने की संभावना बढ़ गयी है और वे दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों का कहना है, वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो होंगे या फिर वह AAP में शामिल होंगे अगर उनके द्वारा उन्हें लोकसभा के तिक्त का आफर दिया जाता है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for