Sunday, September 6 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
June 30, 2023
0
लखनऊ : सोनेलाल पटेल की जयंती के आयोजन पर घमासान. अपना दल (K) को नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति. अपना दल कमेरावादी को कार्यक्रम की अनुमति नहीं. LDA ने पल्लवी पटेल के आवेदन को किया निरस्त. पुलिस से अनुमति न मिलने पर आवेदन निरस्त किया. 2 जुलाई को अपना दल संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम की मांगी गई थी अनुमति. अपना दल एस ने कार्यक्रम की पहले करा रखी है बुकिंग. कार्यक्रम की अनुमति न मिलने से पल्लवी पटेल नाराज. अनुमति नहीं मिली तो सड़क पर जयंती मनाने की चेतावनी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात करेंगी पल्लवी पटेल.
Rajesh Tiwari
June 30, 2023
1
लखनऊ : मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया. लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट. विभाग ने सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की. कच्चे निर्माण या दीवार की शरण न लेने की अपील. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया.
Rajesh Tiwari
June 30, 2023
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हुए अधिकारियों के तबादले. 2004 के आईएएस ब्रजेश कुमार को ACO ग्रेटर नोएडा, आईएएस योगेंद्र यादव 2010 बैच कमिश्नर निःशक्तजन & अपर सचिव समाज कल्याण, पीसीएस राजेश कुमार सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, PCS विनीत कुमार सिंह ADM FR गोरखपुर, PCS अंजनी कुमार सिंह ADM City गोरखपुर, PCS मंगलेश दूबे सिटी मैजिस्ट्रेट गोरखपुर, PCS गुलाब चन्द्र ADM E मुरादाबाद, शुभी काकन ADM प्रशासन लखनऊ, सिद्धार्थ सिटी मेजिस्ट्रेट लखनऊ, राकेश सिंह एडीएम FR लखनऊ और अरुण सिंह एडीएम बाराबंकी बनाये गये.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
0
लखनऊ : नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह ने ओमेक्स सिटी से 8 बीघा जमीन जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रही खाली करवाई, प्लॉटिंग कर बेच रहे थे.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
0
कानपुर : जूही अंडरपास पर चर्चा के लिए भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने नगर आयुक्त को मीटिंग के लिए बुलाया परन्तु नगर आयुक्त नहीं आए, इंजीनियरों को भेजा. भड़के विधायक बोले, आप लोगों को मुर्गा बनाऊंगा, इतना बेइज़्ज़त करेंगे कि जीवन में इतना बेइज़्ज़त नहीं हुए होंगे.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज की सख्ती भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी. चेयरमैन ने मुरादाबाद में नलकूप पर बिजली कनेक्शन देने के नाम पर घूस लेने वाले जेई नाज़िम अली को बर्खास्त कर दिया है.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
1
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार. कहा कि गन्ना किसानों के स्वावलंबन से समृद्धि की यात्रा को मिलेगा नया आयाम. बताते चलें कि केंद्रीय कैबिनेट ने पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रूपये प्रति क्विटंल की वृद्धि की है.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
2
दिल्ली : अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने को लेकर भव्य तैयारी में विश्व हिन्दू परिषद्. अक्टूबर से लेकर फरवरी तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बजरंग दल की शौर्य यात्रा. 1 महीने तक बड़े-बड़े साधु संत पदयात्रा और सभाएं करेंगे. जगह जगह भव्य दीपोत्सव का कराया जाएगा आयोजन. देशभर के लोगों को रामलला के दर्शन कराने की योजना.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
0
लखनऊ : कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 04 जुलाई रात से दिल्ली हाईवे और जिले के सभी कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मेरठ-देहरादून हाईवे पर एक लेन में कांवड़ यात्री जरूर चलेंगे, लेकिन दूसरी लेन में एक निश्चित गति पर हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा. 09 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर हल्के भारी वाहनों का संचालन दोनों लेन में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के अंदर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व स्वास्थ्य सेवाओं और प्रेस की गाड़ी तथा इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन पुलिस पास पर चलेंगे. 04 जुलाई से 15 जुलाई तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. 09 जुलाई से तल टैंकर, गैस सप्लाई, ट्रक-टैंकर, मेडिकल गैस के वाहन भी बंद कर दिए जाएंगे.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
1
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून निवास नोटिस देने पहुँची सीबीआई, हरीश रावत उस वक़्त अपने निवास पर नहीं थे. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई का स्वागत है. वह नोटिस लेने के लिए तैयार हैं. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी. रावत ने कहा कि वो जाँच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हर तरीक़े से तैयार है लेकिन भाजपा इस मुद्दे को दुष्प्रचारित कर रही है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for